फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vimal Negi Case: Family members took out a candle march in Reckong Peodemanding a CBI inquiry

Vimal Negi Case: सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 05 Apr 2025 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Apr 2025 07:45 PM IST
सार

चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य पंचायतों से आए लोगों ने शनिवार शाम पांच बजे कैंडल मार्च निकाला। 

विज्ञापन
Vimal Negi Case:  Family members took out a candle march in Reckong Peodemanding a CBI inquiry
परिजनों ने रिकांगपिओ में निकाला कैंडल मार्च - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग को लेकर रिकांगपिओ में उनके परिवार, भाजपा किन्नौर और अन्य पंचायतों से आए लोगों ने शनिवार शाम पांच बजे कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले लामाओं ने मंत्रोच्चारण के बीच नेगी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान परिवार और अन्य लोगों ने फिर से सीबीआई जांच की मांग दोहराई। इस दौरान किन्नौर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने विमल नेगी अमर रहे... के नारे लगाए और नेगी को इंसाफ देने की मांग उठाई। दिवंगत विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी और उनके बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने सहायक आयुक्त किन्नौर के माध्यम से सीबीआई जांच करने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


विमल नेगी की पत्नी ने कहा कि एमडी रहे हरिकेश मीणा और निलंबित डायरेक्टर देशराज के खिलाफ प्रदेश सरकार सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईटी गठन को 15 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि देशराज को गिरफ्तार करना चाहिए था। विमल नेगी का जब शव मिला तो पुलिस ने परिजनों को कोई सूचना नहीं दी। मंत्री भी अभी तक मिलने नहीं आए। इस मौके पर चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed