फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Village organization making women self-reliant

Shimla News: महिलाओं को स्वावलंबी बना रहा ग्राम संगठन

Wed, 30 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Village organization making women self-reliant
जुन्गा (शिमला)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में जय मां दुर्गा ग्राम संगठन जनेडघाट अहम भूमिका निभा रहा है। संगठन को लुक्स ऑफ रिकार्ड, बेहतरीन प्रबंधन और स्वावलंबन की दिशा में किए कार्य के लिए क्योंथल क्लस्टर लेवल संघ (सीएलएफ) की जनेडघाट में हुई आमसभा में प्रथम पुरस्कार दिया गया है। जय मां दुर्गा ग्राम संगठन की प्रधान सुरेशा ठाकुर ने बताया कि ग्राम संगठन के तहत 13 स्वयं सहायता समूहों में करीब सौ महिलाएं कार्य कर रही हैं। इन्हें अपना कारोबार आरंभ करने के लिए एनआरएलएम के तहत 12 लाख का ऋण बांटा गया है। इसमें न्यूनतम 50 हजार से लेकर अधिकतम एक लाख रुपये का ऋण सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। कुछ महिलाएं आचार, चटनी, जैम, सिलाई कढ़ाई का कार्य कर रही हैं। कुछ महिलाएं पनीर, घी, दूध का उत्पादन करती हैं। उन्होंने बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया और सीएलएफ क्योंथल की प्रधान अनिता शर्मा, उपप्रधान रीता भारद्वाज और सचिव सुनीता राणा का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article