फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Under-19 State Chess Championship begins

Shimla News: अंडर-19 राज्य शतरंज चैंपियनशिप शुरू

Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Under-19 State Chess Championship begins
शिमला। गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में सोमवार को अंडर-19 और ओपन राज्य शतरंज चैंपियनशिप शुरू हुई। दो दिवसीय चैंपियनशिप में 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य शतरंज संघ (एचपीएससीए) और जिला शिमला शतरंज संघ (डीएससीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप के पहले दिन ओपन और बालक वर्ग के तीन जबकि बालिका वर्ग के दो राउंड खेले गए। इस अवसर पर एचपीएससीए के सीईओ केके सकलानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का चयन कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के लिए 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। एचपीएससीए के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना प्रदेश में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर एचपीएससीए के महासचिव संजीव ठाकुर और कोषाध्यक्ष संजीवन सरस्वत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article