फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   village crossing flooded nala bharmour chamba himachal pradesh

जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे गांव के लोग

Sat, 20 Jul 2019 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 20 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
village crossing flooded nala bharmour chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर के बड़गांव पंचायत के लोग जान को जोखिम में डालकर पलानी नाले के तेज बहाव को पार कर रहे हैं। जो कभी भी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। क्योंकि नाले के ऊपर आवाजाही करने को कोई पुल नहीं बना है। लोगों ने जुगाड़ करके टूटे हुए पेड़ों को नाले के ऊपर रखकर आवाजाही का जुगाड़ किया था। लेकिन पिछले कुछेक दिनों में नाले में पानी का जलस्तर बढ़ गया है।

विज्ञापन


जिस कारण पानी के ऊपर रखे टूटे हुए पेड़ बह गए हैं। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है, जब भी कोई नाले को पार करने लगता है तो दूसरे को उसकी सहायता के लिए मुस्तैद रहना पड़ता है। क्योंकि कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। कई बार ग्रामीण नाले के पानी में बहने से बाल-बाल बचे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन ग्रामीणों की मुश्किल को हल करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

village crossing flooded nala bharmour chamba himachal pradesh

पिछले वर्ष भी पलानी नाले में उक्त समस्या पेश आई थी। इस दौरान प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द नाले पर पुल का निर्माण करवाया जाएगा। लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया है। ग्रामीण अपने स्तर पर जुगाड़ करके पुल का निर्माण करते हैं। जब वह पुल बह जाती है, तो ग्रामीणों को नाले में आवाजाही करना कठिन हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है।

कई अभिभावक अपने बच्चों को इस डर से स्कूल नहीं भेजते। ग्रामीणों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त नाले पर जल्द पुल का निर्माण करवाया जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पृथी पाल सिंह ने बताया कि इस बारे में लोक निर्माण के अधिशाषी अभियंता को आदेश दिए जा चुके हैं कि जल्द उपरोक्त नाले पर अस्थायी पुल का निर्माण करें। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतें पेश न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed