फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya taunts Kangana says Congress development is not visible then need to change glasses

Vikramaditya Singh: विक्रमादित्य का कंगना पर तंज, कहा- नजर नहीं आता कांग्रेस का विकास, तो चश्मा बदलने की जरूरत

Mon, 27 May 2024 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 May 2024 06:58 PM IST
सार

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर तंज कसा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी में कांग्रेस के विकास कार्य नजर नहीं आते हैं उन्हें अपना चश्मा बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन
Vikramaditya taunts Kangana says Congress development is not visible then need to change glasses
सुंदरनगर विधानसभा में कांग्रेस की जनसभा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को मंडी में कांग्रेस के विकास कार्य नजर नहीं आते हैं। वह अपनी चुनावी सभाओं में कहती है कि वीरभद्र सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह ने इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना चश्मा बदलने की जरूरत है। मंडी में आईआईटी, मेडिकल कॉलेज व किरतपुर फोरलेन पूर्व कांग्रेस सरकार व वीरभद्र सिंह की ही देन है। उन्होंने सोमवार को सुंदरनगर विधानसभा के चरखडी, निहरी व डैहर में जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को मंडी संसदीय क्षेत्र की कोई भी जानकारी नही है। वह तो मुंबई में और अपनी फिल्मी दुनिया में व्यस्त रहती है। चुनाव के बाद भी इसी में फिर से व्यस्त हो जाएंगी। कहा कि आपदा के दौरान कंगना भांबला में ही प्रभावितों की मदद नहीं कर पाईं। अब मंडी की बेटी बताकर वोट मांग रही है। कहा कि कंगना एक ही एजेंडा है इतिहास को बदलना। कहती है कि देश 2014 में आजाद हुआ और देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाषचंद्र बोस थे। उन्होंने कहा कि यह सब बातें भाजपा के गुप्त एजेंडे का ही हिस्सा है और उनके निदेशक उन्हें जो भी स्क्रिप्ट देते है उसे वह पढ़ देती हैं। विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह न तो कर्मचारी हितैषी है और न ही महिला हितैषी। वह इन दोनों योजनाओं की विरोधी है।
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह सांसद बनने के बाद मंडी को स्मार्ट सिटी, कुल्लू को मेडिकल कालेज व पर्यटन की दृष्टि से भुभु व जलोड़ी जोत पर टनल निर्माण उनका प्रमुख लक्ष्य है। जिसे वह हर हाल में पूरा करेंगे। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश का भविष्य है और उन्हें प्रदेश के हितों समेत अन्य चीजों की पूरी समझ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed