फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh Statement over Ticket Distribution in Vidhansabha election.

विक्रमादित्य बोले, इस तरह तय नहीं होने चाहिए टिकट

Fri, 23 Sep 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 23 Sep 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
Vikramaditya Singh Statement over Ticket Distribution in Vidhansabha election.

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि टिकट तय करने के लिए कोटा सिस्टम नहीं होना चाहिए। अभी तक इस नेता के कोटे, उस नेता के कोटे आदि से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट तय होते थे।

विज्ञापन


आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए, बल्कि होना ये चाहिए कि जनाधार वाले नेताओं को ही टिकट मिले। कांग्रेस के टिकट किसे देने हैं? ये मामला पार्टी हाईकमान देखेगा। प्रदेश में आगामी चुनाव में नये चेहरों को भी टिकट मिलने चाहिए।
विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को राजीव भवन शिमला में एक पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा है किराज्य सरकार की ओर से जो घोषणाएं किन्हीं कारणों से लागू नहीं हो पाई थीं। उन्हें लागू करने के लिए युवा कांग्रेस ने प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में कई निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें कांग्रेस पिछले 15 से 25 वर्षों से जीत नहीं पाई है। कुटलैहड़ की ही बात करें तो इस सीट पर 25 साल से कांग्रेस हारती आ रही है। ऐसे क्षेत्रों में नए चेहरों को टिकट दिए जाने चाहिए। पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में चुनकर आए प्रतिनिधियों को कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस में अधिक तरजीह दी जानी चाहिए।

पंचायतों में तैनात तकनीकी सहायकों के नियमितीकरण का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा। नशाखोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस एक मैराथन का आयोजन करेगी। कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के परिसरों में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने उरि मामले में कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू पर भी दिया जवाब

Vikramaditya Singh Statement over Ticket Distribution in Vidhansabha election.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार और संगठन में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू ने अच्छी जॉब की है। उन्होंने ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम चलाकर बेहतरीन काम किया है। हालांकि, विक्रमादित्य ने ये कहा कि जो पंचायतों में चुनाव तक नहीं जीत सकते हैं, उन्हें ऊंचे पद नहीं दिए जाने चाहिए। ऐसा संगठन में हुआ है।

हाईकमान का आदेश हुआ तो लड़ूंगा चुनाव
विक्रमादित्य सिंह ने कहा के अगर हाईकमान का आदेश हुआ तो वे भी प्रदेश विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, उन्होंने ये साफ करने से इंकार किया कि वे शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे या कहीं और जगह से।

विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष यदुपति ठाकुर को कांग्रेस का कर्मठ कार्यकर्ता बताया और कहा कि वे युवा कांग्र्रेस में महासचिव बने रहेंगे। उनकी सदस्यता खारिज करने की ब्लॉक कांग्रेस की कार्रवाई विरोधाभास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed