{"_id":"580850754f1c1b716b704c55","slug":"vikramaditya-singh-statement-on-pm-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य बोले - मंडी में सुदामा की झोली भी रह गई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य बोले - मंडी में सुदामा की झोली भी रह गई खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से बातचीत में मोदी की मंडी रैली को फ्लॉप शो करार दिया। कहा कि इससे बड़ी रैली दिसंबर में कांगड़ा में होगी, जिसमें राहुल गांधी आएंगे। यह रैली फिलहाल 25 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की रैली में खुद को सुदामा कहने वाले मंडी से लोकसभा सांसद रामस्वरूप शर्मा ब्राह्मणवाद फैला रहे हैं। उनका इस क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं है। उनकी ओर से जातिवाद फैलाया जा रहा है। रैली में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने के दावे धरे रह गए।
विज्ञापन
केवल 15 से 20 हजार लोग ही यहां आए। भाजपा नेताओं ने शिगूफा छोड़ा, पर लोग जो उम्मीद कर रहे थे, वैसा कुछ नहीं हुआ। सुदामा की झोली तक खाली रह गई। रामस्वरूप शर्मा को शाबाशी दी गई, जबकि उनका योगदान कुछ नहीं रहा है। जिस तरह की टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ की है, वह उनकी पद की गरिमा के खिलाफ है।
विज्ञापन
हिमाचल को 20 हजार करोड़ का नुकसान
मोदी ने हिमाचल को 14वें वित्तायोग के तहत 72 हजार रुपये दिए जाने की बात की है, मगर यह सच्चाई नहीं है। हिमाचल को इसके तहत दो साल में केवल 18 हजार करोड़ रुपये ही मिले हैं। यह पैसे 2015 से 2019 के बीच आने की बात की जा रही है।
योजना आयोग को भंग करने से हिमाचल को 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सीएम कई बार प्रधानमंत्री से हिमाचल के युवाओं की सेना में भर्ती का कोटा तय करने का मुद्दा उठा चुके हैं, मगर इस पर कुछ नहीं किया गया। मोदी बस यूपीए सरकार के समय में शुरू हुई योजनाओं का उद्घाटन करके ही चले गए।
टिकट आवंटन को सर्वे करें सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि टिकट आवंटन से पहले मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को मिलकर सर्वेक्षण करना चाहिए। यह जानना जरूरी है कि कौन जिताऊ है। उन्होंने दावा किया कि 2017 के चुनाव में कांग्रेस विजयी होगी।