{"_id":"64131d7613b16cf7e60110f4","slug":"vikramaditya-singh-said-that-a-contractor-will-get-only-two-jobs-in-the-public-works-department-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र: विक्रमादित्य सिंह बोले- लोकनिर्माण विभाग में एक ठेकेदार को मिलेंगे दो ही काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र: विक्रमादित्य सिंह बोले- लोकनिर्माण विभाग में एक ठेकेदार को मिलेंगे दो ही काम
Thu, 16 Mar 2023 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Mar 2023 07:17 PM IST
सार
प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने यह नीतिगत फैसला लिया है। नाबार्ड के तहत ठेकेदारों को नए काम तब तक नहीं दिए जाएंगे, जब तक पुराने काम पूरे नहीं हो जाएंगे।
विज्ञापन
लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकनिर्माण विभाग में एक ठेकेदार को दो ही काम मिलेंगे। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार ने यह नीतिगत फैसला लिया है। नाबार्ड के तहत ठेकेदारों को नए काम तब तक नहीं दिए जाएंगे, जब तक पुराने काम पूरे नहीं हो जाएंगे। विभागीय अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
गुणवत्ता को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है। विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कई काम समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। प्रदेश में ठेकेदारों का गिरोह काम कर रहा है। बाप और बेटे ठेकेदार बने हैं। ये ठेकेदार कई-कई काम एक साथ लेते हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। लोकनिर्माण विभाग में अरबों रूपये फंसे हुए हैं। ठेकेदारों ने कई टेंडर लेकर पैसा फंसा दिया है।
विज्ञापन