फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh said, State govt will give Rs 15 lakh each to Himachali players who won gold medal in Asian

Himachal: एशियाई खेलों में सोना जीतने वाले खिलाड़ियों पर धनवर्षा, 15-15 लाख देगी हिमाचल सरकार

Fri, 13 Oct 2023 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाल ही में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन खेलों के पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को सरकार की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said, State govt will give Rs 15 lakh each to Himachali players who won gold medal in Asian
युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन ने हांगझोऊ में हुए एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों को राज्य सरकार 15-15 लाख रुपये देगी। वहीं, 2022 में राष्ट्र मंडल खेलों के पदक विजेता तीन खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर, विकास ठाकुर और आशीष कुमार को प्रदेश सरकार 63 लाख रुपये देगी। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृत संकल्प है। हाल ही में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन खेलों के पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को सरकार की ओर से करीब एक करोड़ रुपये के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर से 8 अक्तूबर 2023 तक आयोजित एशियन खेलों में सूबे के छह पदक विजेताओं में शामिल रहे। वहीं, सात अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोल्ड जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान सिरमौर जिले के शिलाई निवासी रितु नेगी, पुष्पा राणा, सुषमा, बिलासपुर की निधि शर्मा, सोलन की ज्योति और कबड्डी पुरुष वर्ग में ऊना जिले के विशाल भारद्वाज स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। इन सभी छह खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बिलासपुर जिले की दीक्षा कुमारी, प्रियंका ठाकुर व शालिनी ठाकुर, सोलन जिले की निधि शर्मा, मिताली शर्मा, भावना एवं मेनका ने हैंडबॉल खेल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व किया। इन सभी सात खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके अतिरिक्त युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से वर्ष 2022 में राष्ट्र मंडल खेलों में पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों रेणुका ठाकुर, विकास ठाकुर और आशीष कुमार को पुरस्कार स्वरूप 63 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

केंद्र से मदद सिर्फ आश्वासन और भाषणों तक सीमित

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से राज्य को वित्तीय सहायता देने के प्रदेश भाजपा नेताओं के दावों को भ्रामक और हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को भाजपा नेता सुर्खियां बटोरने का माध्यम बना रहे हैं। भाजपा नेता बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि आपदा के दौरान केंद्र ने प्रदेश की भरपूर मदद की। जबकि हकीकत यह है कि यह भरपूर मदद सिर्फ आश्वासनों और भाषणों तक ही सीमित है।

भाजपा नेता हिटलर के प्रोपेगेंडा मंत्री जोसेफ गेबल्ज की राह पर चल रहे हैं। वह हमेशा तर्क देता था कि यदि एक झूठ बार-बार बोला जाए तो लोग उसे सच मानना शुरू कर देते हैं। प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं की बातों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि केंद्र से हिमाचल को अतिरिक्त सहायता व विशेष राहत पैकेज का एक पैसा भी नहीं मिला है। प्रदेश की 315 करोड़ की राहत राशि पिछले कुछ वर्षों से केंद्र सरकार के पास लंबित थी, उसमें से 189 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, वहीं एसडीआरएफ के तहत सिर्फ 360 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें से 180 करोड़ रुपये की पहली किस्त जून माह में और 180 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अग्रिम में जारी कर दी थी जो दिसम्बर माह में मिलनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed