फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya Singh said a game will be developed in every district

Vikramaditya Singh: हर जिले में एक खेल को किया जाएगा विकसित, स्टेडियमों का होगा निर्माण

Tue, 09 May 2023 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 08:08 PM IST
सार

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में किसी एक खेल को विकसित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से एक-एक खेल को गोद लेेकर इसमें प्रदेश की प्रतिभाओं को निखाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Vikramaditya Singh said  a game will be developed in every district
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में किसी एक खेल को विकसित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से एक-एक खेल को गोद लेेकर इसमें प्रदेश की प्रतिभाओं को निखाने का आह्वान किया। इसमें प्रदेश सरकार और खेल विभाग की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में मंगलवार से शुरू हुई 20वीं अखिल भारतीय डॉ. यशवंत सिंह परमार मेमोरियल बॉलीवाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए यह बात कही।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारतीय सेना, इंडियन नेवी, इंडिया रेलवे, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब पुलिस और मेजबान हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं। कहा कि कुटासनी में 40 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज के साथ ही अन्य भागों में 20 खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। खेल के लिए ढांचागत और बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में विभाग 3,021 लाख रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक खेल मैदान का निर्माण हो रहा है। इस पर इस वर्ष 1,020 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार ने स्वर्णिम जयंती खेल नीति 2021 अधिसूचित कर दी गई है। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के सुंदरनगर, ठोडो मैदान सोलन, बंगाणा में इंडोर स्टेडियम, परागपुर में बहुउद्देशीय हॉल तथा नूरपुर ने एथलेटिक्स ट्रैक व सिरमौर के माजरा में हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान निर्माण को 3,050 लाख रुपये के प्रस्तावों को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से सैद्धांतिक अनुमोदन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसके लिए 675 लाख की किस्त भी विभाग को मिल चुकी है। खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर को 20 अप्रैल से क्रियाशील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निदेशक खेल विभाग राजीव कुमार, जिला युवा मामले एवं खेल अधिकारी अनुराग वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा व बीडीसी सदस्य राम कृष्ण, रावमापा शोघी की प्रधानाचार्चा अंकिता गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। देवेन्द्र शर्मा, ललित शर्मा, प्रमोद शर्मा, श्रीकांत भारद्वाज, रीता भारद्वाज, सुनीता ठाकुर व प्रधान शोघी पार्वती शर्मा व जलेल पंचायत की प्रधान अंजना रोहाल व अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। 98 खिलाड़ी दिखा रहे हैं दमखम प्रतियोगिता में आठ टीमों के लगभग 98 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख और तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपये रखा गया है।


डॉ. बिंदल कोई हिंदुत्व के ठेकेदार नहीं : विक्रमादित्य
 डॉ. राजीव बिंदल कोई हिंदुत्व के ठेकेदार नहीं हैं, जो वे बोल रहे हैं कि कांग्रेस का बयान कांग्रेस के खिलाफ जा रहा है। सभी को पता होना चाहिए कि श्रीराम का आशीर्वाद भी कांग्रेस को ही प्राप्त है, तभी तो उपचुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर नगर निगम शिमला के चुनाव भी कांग्रेस ही जीती है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह बात सोलन में पत्रकारों के पूछे गए सवाल के जवाब में कही। वह सोलन के कसौली स्थित सीआरआई के 119वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए जाते समय कुछ देर के लिए सोलन में रुके। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अपनी पार्टी की चिंता करें, क्योंकि उसमें दो धड़े बंटे हुए हैं। कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में अच्छा काम कर रही है। कांग्रेस की विजय का जो रथ अब चल पड़ा है, वह अब रुकेगा नहीं और कर्नाटक में भी कांग्रेस की जीत होगी। गोर हो कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कर्नाटक में हिंदुओं पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि था कि इससे करोड़ों हिंदुओं का अपमान हुआ है।

पहले दिन हरियाणा, गुजरात, भारतीय सेना का जीत से आगाज

Vikramaditya Singh said  a game will be developed in every district
ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी में मंगलवार को शुरू हुई 20वीं डॉ. वाईएस परमार मेमोरियल ऑल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन हरियाणा, गुजरात, भारतीय सेना और नेवी की टीम ने मुकाबले जीतकर शानदार शुरूआत की। पहले दिन ही प्रतियोगिता की मेजबान कर रही हिमाचल प्रदेश की टीम गुजरात की टीम के साथ हुए मुकाबले में 3-0 से हार गई। इस मुकाबले के तीन सेटों में गुजरात ने 25-23, 25-22 और 25-17 से बढ़त बनाकर हिमाचल को शिकस्त दी। हरियाणा और पंजाब पुलिस के बीच हुए रोचक मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को 25-23, 25-17 और 25-16 से मात दी।

इंडियन आर्मी और दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में इंडियन आर्मी ने दिल्ली की टीम को 25-21, 25-18 और 25-20 के स्कोर से हराया। इंडियन रेलवे और इंडियन नेवी के बीच खेले गए मुकाबले में इंडियन नेवी की टीम ने चार सेटों तक चले रोचक मुकाबले में 18-25, 25-23,25-15 और 25-22 से जीत हासिल की। हरियाणा और इंडियन रेलवे के बीच खेले गए मुकाबले में हरियाणा की टीम 3-0 से विजेता रही। तीन सेटों में 25-21,25-18,25-18 का स्कोर रहा। पहले दिन के इंडियन नेवी और पंजाब पुलिस के बीच हुए मुकाबले में इंडियन नेवी की टीम 25-20,25-22 और 25-17 के स्कोर के साथ विजयी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed