{"_id":"6436b883ec22ad9f850d1c38","slug":"vikramaditya-singh-met-anurag-and-asked-for-a-shooting-range-in-katasni-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विक्रमादित्य सिंह ने अनुराग ठाकुर से मिलकर कटासनी में मांगी शूटिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विक्रमादित्य सिंह ने अनुराग ठाकुर से मिलकर कटासनी में मांगी शूटिंग रेंज
Wed, 12 Apr 2023 07:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:30 PM IST
सार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिले खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को राजधानी शिमला में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शिमला के कटासनी में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां पर निशानेबाजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज स्थापित होने से प्रदेश के युवा निशानेबाजी में अपनी प्रतिभा में निखार लाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां बहुद्देशीय खेल स्टेडियम और आठ लेन का 400 मीटर एथलेटिक ट्रैक निर्मित किया जाना प्रस्तावित था। इसके लिए यह स्थल उपयुक्त नहीं पाया गया। ऐसे में यहां पर स्टेट ऑफ आर्ट शूटिंग रेंज और इंडोर बाक्सिंग हॉल, इंडोर खेलों के लिए बहुद्देशीय हॉल के निर्माण का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन