विक्रमादित्य ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के गृह जिले में जाकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अनुराग कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं हैं। परिधिगृह हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने महज एक या दो मैच खेले हैं, इतने मैच खेलने से कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं बन जाता है।
अनुराग ने एक रणजी मैच खेला था, जिसे वह हार गए थे। बीसीसीआई की कमान किसी प्रोफेशनल के हाथ में होनी चाहिए। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अनुराग आए दिन बयान देते रहते हैं कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने बेटे को एचपीसीए का अध्यक्ष बनाने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, जोकि सरासर गलत है।
किसी प्रोफेशनल के हाथ में हो बीसीसीआई की कमान
विक्रमादित्य ने कहा कि मैंने न तो कोई बड़ा क्रिकेट मैच नहीं खेला है और न ही एचपीसीए अध्यक्ष बनने की कोई इच्छा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में युवा चेहरों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद प्रदेश के हितों की बात उठाने में
पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। कांग्रेस सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर 24 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित की जाने वाले कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा भाग लेंगे। आगामी सरकार भी कांग्रेस की ही बनेगी तथा वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।