क्रिकेट मैच से कॉमर्शियल मतलब जुडे़ कुछ भाजपा नेताओं से: विक्रमादित्य
- कहा, हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन होता है और सट्टा भी
- भारत-पाक मैच धर्मशाला में रद्द होने के बाद निकाला जाएगा शांति मार्च
- युवा कांग्रेस मार्च में देगी शहीदों को श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कुछ भाजपा के नेताओं के क्रिकेट मैच में कॉमर्शियल मतलब जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। कई सौ करोड़ रुपये का सट्टा भी इसमें लगाया जाता है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत-पाक मैच के धर्मशाला में रद्द होने के बाद अब युवा कांग्रेस जल्दी ही एक शांति मार्च निकालेगी और इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह बुधवार कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने युवा कांग्रेस की एक विशेष बैठक को संबोधित किया।
बोले, कांग्रेस सरकार को शहीदों की भावनाओं को ध्यान
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दो-तीन दिन में ही युवा कांग्रेस शहीदों के परिवारों से बात करेगी। उसी के बाद इस शांति मार्च को निकालने की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार धर्मशाला में भारत-पाक क्रिकेट मैच का विरोध शहीदों की भावनाओं को ध्यान में रखकर कर रही है।
इसका युवा कांग्रेस भी शुरू से ही विरोध कर रही है। भाजपा के कुछ नेताओं ने इस मैच का समर्थन किया तो इससे उन पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में पंचायत प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों में चुने गए प्रधानों और उपप्रधानों को बुलाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जहां 21 से 40 साल तक के युवा प्रतिनिधि बुलाए जा रहे हैं, वहीं इसमें कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ प्रधानों-उपप्रधानों के अलावा न्यूट्रल प्रतिनिधि भी आ सकते हैं। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।