फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramaditya singh foreign tour departments additional charge anirudh singh rajesh dharmani

हिमाचल: विक्रमादित्य के विभागों का अतिरिक्त प्रभार, अनिरुद्ध सिंह संभालेंगे PWD और राजेश धर्माणी शहरी विकास

Sun, 20 Sep 2026 09:20 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 20 Sep 2026 09:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विदेश दौरे के चलते राज्य सरकार ने दोनों विभागों के कामकाज के लिए अंतरिम व्यवस्था की है। विक्रमादित्य सिंह की अनुपस्थिति में लोक निर्माण विभाग का जिम्मा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और शहरी विकास विभाग का काम नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी देखेंगे। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार यह व्यवस्था 28 सितंबर तक, यानी विक्रमादित्य सिंह की वापसी तक प्रभावी रहेगी।

विज्ञापन
vikramaditya singh foreign tour departments additional charge anirudh singh rajesh dharmani
विक्रमादित्य सिंह/अनिरुद्ध सिंह/राजेश धर्माणी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विदेश दौरे पर गए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के विभागों का कामकाज राज्य सरकार ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को सौंप दिया है। विक्रमादित्य सिंह 17 सितंबर से अधिकारियों के साथ ब्राजील दौरे पर हैं। वह 28 सितंबर को लौटेंगे। 

विज्ञापन


मंत्री के विदेश से लौटने तक लोक निर्माण विभाग का कामकाज अनिरुद्ध सिंह और शहरी विकास विभाग राजेश धर्माणी देखेंगे। विदेश दौरे पर रहने की वजह से कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने यह वैकल्पिक व्यवस्था की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। यह व्यवस्था विक्रमादित्य सिंह के विदेश दौरे से लौटने तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


विक्रमादित्य शहरी विकास विभाग से संबंधित आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में ब्राजील गए हैं। लोक निर्माण विभाग का जिम्मा अनिरुद्ध सिंह और शहरी विकास विभाग राजेश धर्माणा के पास रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार विक्रमादित्य के साथ शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार, निदेशक शहरी विकास नीरज और विशेष सचिव सौरभ जस्सल भी ब्राजील गए हैं। यह अतिरिक्त प्रभार ऐसे समय में सौंपे गए हैं, जब सरकार में मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव को लेकर भी मंत्रणा चल रही है। मंत्रिमंडल विस्तार भी प्रस्तावित है।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों कुछ मंत्री अतिरिक्त पोर्टफोलियो भी मांगते रहे हैं। इस संबंध में शिमला से लेकर दिल्ली तक खूब सियासी हलचल रही है। हालांकि, मौजूदा व्यवस्था इससे अलग है। वित्त और लोक निर्माण विभाग का प्रभार एम सुधा को मंत्री के साथ विदेश गए अफसरों के विभागों का अतिरिक्त कार्यभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया है। वित्त एवं लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल एम सुधा देवी को दिया है। ये महकमे देवेश कुमार के पास हैं।

मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव चीन दौरे पर : मुख्य सचिव केके पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आरडी नजीम भी चीन के दौरे पर गए हैं। वह राज्य ऊर्जा निगम के एक कार्यक्रम के सिलसिले से वहां गए हैं। ये दोनों 27 सितंबर तक ही शिमला लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed