फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Complaint against Kangana in Election Commission Vikramaditya sent defamation notice

Kangana vs Vikramaditya: कंगना के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, विक्रमादित्य सिंह ने भेजा मानहानि का नोटिस

Wed, 22 May 2024 08:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 22 May 2024 08:24 PM IST
सार

कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करने पर चुनाव आयोग से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की शिकायत की है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को मानहानि नोटिस भी भेजा है।  

विज्ञापन
Complaint against Kangana in Election Commission Vikramaditya sent defamation notice
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस ने मंडी संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और उनके परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणियां करने पर चुनाव आयोग से इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत की शिकायत की है। वहीं, विक्रमादित्य ने कंगना को मानहानि नोटिस भी भेजा है। बुधवार को पार्टी के लीगल सेल ने चुनाव आयोग को दी शिकायत में कहा कि विक्रमादित्य की छवि धूमिल करने के लिए कंगना सार्वजनिक मंच से अपमानजनक भाषा इस्तेमाल कर रहीं हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के लीगल सेल ने आयोग से भाजपा के दोनों नेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस लीगल सेल ने कहा कि विक्रमादित्य के चरित्र की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें गुंडा, चोर, बिगडा हुआ और हंसी का पात्र बताया जा रहा है। शिकायत में लिखा है कि आदर्श आचार संहिता के सार-संग्रह के नियमों के मद्देनजर कोई भी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए ऐसी भाषा इस्तेमाल नहीं कर सकता है। दूसरी शिकायत में जयराम ठाकुर लाहौल-स्पीति में हुए पथराव के मामले में कांग्रेस को जबरन घसीट रहे हैं। जयराम अपने बयानों से कांग्रेस और उसके नेताओं को इस घटना के लिए जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। कांग्रेस ने आयोग से दोनों शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर को बदलने की मांग
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजी एक शिकायत में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता और एक सुपरवाइजर को उनके गृह क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। शिकायत में लिखा है कि कनिष्ठ अभियंता नित्या नंद शर्मा और सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह लोक निर्माण विभाग के उपमंडल चुराग, तहसील करसोग, जिला मंडी में कार्यरत हैं। नित्या नंद शर्मा और भूपेंद्र कुमार दोनों तत्तापानी के निवासी हैं। विभाग ने उन्हें गृह खंड तत्तापानी में प्रतिनियुक्त पर लगाया है। दोनों राजनीतिक तौर पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस उपमंडल से किसी अन्य मंडल में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed