फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikram Batra's father said that will definitely go to the island named after his son

Kangra News: विक्रम बतरा के पिता बोले- जरूर जाएंगे बेटे के नाम पर रखे द्वीप पर, सरकार का ऐतिहासिक कदम

Tue, 24 Jan 2023 11:24 AM IST
Krishan Singh विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 11:24 AM IST
सार

विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। विक्रम बतरा 1999 में कारगिल युद्ध में 4875 चोटी पर शहीद हो गए थे। 1947 में देश की आजादी के बाद 1948 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर शहीद सोमनाथ शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन
Vikram Batra's father said that will definitely go to the island named after his son
परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा व जीएल बतरा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के द्वीप अब देश के जांबाज परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखने से जांबाजों के परिजन बेहद खुश हैं। उन्होंने इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया है। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने कहा कि वे समय मिलने पर अपने बेटे के नाम पर रखे गए द्वीप पर जरूर जाएंगे। कारगिल युद्ध में 1999 में देश की रक्षा पर जान कुर्बान करने वाले और यह दिल मांगे मोर का नारा देने वाले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा का नाम एक ओर ऐतिहासिक जगह से जुड़ गया है।

विज्ञापन


अंडमान निकोबार द्वीप का नाम उनके नाम पर रखा गया है। पालमपुर के शहीद विक्रम बतरा और देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ का नाम भी इसमें जुड़ गया है। विक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। विक्रम बतरा 1999 में कारगिल युद्ध में 4875 चोटी पर शहीद हो गए थे। 1947 में देश की आजादी के बाद 1948 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में मेजर शहीद सोमनाथ शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed