फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vijay mankotia slogan virbhadra hatao himachal bachao

मनकोटिया ने दिया वीरभद्र हटाओ हिमाचल बचाओ का नारा

Sat, 15 Jul 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 15 Jul 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
vijay mankotia slogan virbhadra hatao himachal bachao

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। शिमला में प्रेस वार्ता के बाद शुक्रवार को शाहपुर में आयोजित अभिनंदन रैली में मनकोटिया ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ सियासी जंग-ए-एलान कर दिया।

विज्ञापन


मनकोटिया ने वीरभद्र हटाओ हिमाचल बचाओ का नारा देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस को सूबे में सत्ता में वापसी करनी है तो आलाकमान को वीरभद्र सिंह को हटाना ही होगा। मेजर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने हमेशा दबाने की राजनीति की है, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं और किसी के आगे नहीं झुकता हूं। कहा कि चुनाव आने पर वीरभद्र सिंह को मेरी जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन


पिछले विस चुनाव के दौरान वीरभद्र ही उनके घर तियारा आए थे, मैं उनके पास नहीं गया था। अपना मतलब पूरा होने पर सीएम गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं। मनकोटिया ने कहा कि उन्हें फौज से नहीं निकाला गया अपितु प्रदेश की जनता वीरभद्र सिंह को बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनकोटिया ने कहा कि वह वीरभद्र सिंह व इनके इर्द-गिर्द रहने वाले कुछ मंत्रियों के काले चिट्ठों का जल्द खुलासा करेंगे व इन मंत्रियों को भी जमानत लेनी पड़ेगी। वह शाहपुर के पड़ोसी विस क्षेत्र में भी हजारों करोड़ के घोटाले का जल्द खुलासा करेंगे। गुड़िया गैंगरेप मामले और मंडी में वनरक्षक मामले को लेकर कहा कि वीरभद्र सरकार की वन माफिया और अपराधियों से सांठगांठ है।

इससे पहले शिमला से लौटने पर सनौरा से लेकर शाहपुर तक करीब 16 किलोमीटर क्षेत्र में मनकोटिया का उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। गगल एयरपोर्ट से  200 गाड़ियों व 100 दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ उन्हें  शाहपुर लाया गया।       

बाली से मेरे निजी संबंध खटक रहे      
अभिनंदन रैली में मनकोटिया ने सीएम की ओर से उनके और परिवहन मंत्री जीएस बाली के मन एक होने के बयान पर कहा कि बाली से मेरे निजी संबंध वीरभद्र सिंह को खटक रहे हैं। शिमला में बाली से हुई चाय पर चर्चा में कुछ एमएलए भी मौजूद रहना सीएम को रास नहीं आ रहा है। कहा कि वीरभद्र को कांगड़ा के नेताओं की एकजुटता पसंद नहीं है।       


संगठन को नहीं मानते वीरभद्र
सीएम की ओर से उनके कांग्रेसी न होने के बयान पर मनकोटिया ने कहा कि वीरभद्र तो पार्टी संगठन को मानते ही नहीं हैं। प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू पर आए दिन गलत बयानबाजी करते हैं। ऐसे में मेरे कांग्रेसी होने पर वे सवाल नहीं उठा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed