फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance seized the record of 1,393 tenders of himachal Jal Shakti Department, know the whole matter

Himachal: विजिलेंस ने जल शक्ति विभाग के 1,393 टेंडरों का रिकॉर्ड कब्जे में लिया, जानें पूरा मामला

Wed, 11 Dec 2024 10:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 10:28 AM IST
सार

 विजिलेंस ने 1,393 टेंडरों का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध टेंडर का पता लगाकर इससे जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। सरकार से जांच की अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Vigilance seized the record of 1,393 tenders of himachal Jal Shakti Department, know the whole matter
स्टेट विजिलेंस हिमाचल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति विभाग बग्गी कार्यालय पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) जुट गया है। विजिलेंस ने 1,393 टेंडरों का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। संदिग्ध टेंडर का पता लगाकर इससे जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। सरकार से जांच की अनुमति मिलने के बाद विजिलेंस जांच में जुट गई है। टेंडरों के डाटा में फिलहाल विजिलेंस ने अनुमानित लागत, टेंडरों की लागत, किसे अवाॅर्ड हुए समेत कुछ जानकारियां ली हैं। कुछ संदिग्ध मिलने पर इससे जुड़ी हर जानकारी लेकर विस्तृत जांच की जाएगी। इसी के साथ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी।

विज्ञापन

 

यहां जानें पूरा मामला
बता दें कि सुंदरनगर के एक ठेकेदार ने विजिलेंस को जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जिसमें कई आरोप अधिकारियों पर लगाए थे। आरोप थे कि विभागीय अधिकारियों ने टेंडर आवंटन में अनियमितता बरती और चहेतों को लाभ पहुंचाया। शिकायत में बीते वित्तीय वर्ष में निविदा प्रक्रिया व बजटीय आवंटन पर भी सवाल उठाए थे। मामला सामने आने के बाद विजिलेंस टीम ने बग्गी स्थित कार्यालय में दबिश देकर जांच भी की थी। जांच के बाद यहां तैनात अधिशाषी अभियंता का तबादला हुआ था। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई होगी। इस मामले में तथ्य उजागर होने पर तत्कालीन अधिशाषी अभियंता को जांच में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग बग्गी कार्यालय के अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की नियमानुसार जांच की जा रही है। शक के दायरे में आने वाले टेंडर का विस्तार से डाटा मंगवाया जाएगा। हर चीज को बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। -प्रियंक गुप्ता, डीएसपी, विजिलेंस मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed