फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vigilance probe preparations against four including two formar ministers and mla

दो पूर्व मंत्रियों और विधायक समेत चार के खिलाफ विजिलेंस जांच की तैयारी

Thu, 25 Feb 2021 02:30 PM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
vigilance probe preparations against four including two formar ministers and mla
पूर्व मंत्री जीएस बाली, कौल सिंह व राजेंद्र राणा। - फोटो : अमर उजाला

पिछली कांग्रेस सरकार के दो पूर्व मंत्रियों, एक कांग्रेस विधायक समेत चार के खिलाफ विजिलेंस जांच की तैयारी है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक एवं पूर्व कांग्रेस सरकार में आपदा प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे राजेंद्र राणा और राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ख्वाजा खलीलुल्ला पर भाजपा चार्जशीट में लगे आरोपों पर जांच बैठेगी।

विज्ञापन


विजिलेंस ने राज्य सरकार को 20 फरवरी 2021 को पत्र लिखकर भाजपा चार्जशीट की क्रम संख्या 3, 4, 24 और 27 में उठाए विषयों के संदर्भ में जांच करने की मंजूरी मांगी है, जो सरकार के पास पहुंच गया है। 75 पृष्ठों की इस चार्जशीट को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा था। इसमें सत्ता का दुरुपयोग कर 40 नेताओं और अधिकारियों पर घोटाले करने के गंभीर आरोप हैं। सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस आरोप पत्र को विजिलेंस जांच के लिए सौंपा था। कई बिंदुओं पर पहले भी जांच बैठाई जा चुकी है। 
विज्ञापन

 
चार्जशीट में ये हैं आरोप 
भाजपा चार्जशीट में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर आशा वर्कर घोटाला, टेस्ट लैब घोटाला, स्वास्थ्य विभाग को आउटसोर्स करने, निजी लैब को लाभ पहुंचाने और ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लाई में घोटाले के आरोप लगाए गए हैं। पूर्व परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली पर बस खरीद, टायर, वैट लीजिंग, बस अड्डा निर्माण, स्कूल वर्दी, दाल, चीनी, नमक आदि में घोटाले के आरोप हैं। विधायक राजेंद्र राणा पर गैरकानूनी खनन, अवैध कटान और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ख्वाजा खलीलुल्ला पर शिमला मिडल बाजार में दुकानों पर कब्जे जैसे कई आरोप हैं। अमर उजाला ने खलीलुल्ला से फोन पर इसके बारे में जानकारी लेनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने चार्जशीट में घोटाले के जो आरोप लगाए हैं, सरकार में दम है तो इसकी जांच करे। हम इसके लिए तैयार बैठे हैं। - जीएस बाली, पूर्व परिवहन मंत्री
...
एक साल से पूछा जा रहा है भाजपा चार्जशीट का क्या हुआ। चार्जशीट की कब जांच होगी। बोलते हैं, करते कुछ नहीं हैं। आशा वर्कर भर्ती में आरोप लगाया था, आज कोरोना काल में आशा वर्कर ही काम आई हैं। - कौल सिंह, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री 
...
मैं चुनौती देता हूं भाजपा चार्जशीट पर जांच करे। केंद्र से लेकर प्रदेश की सभी एजेंसियां लगा दो, साबित करो तब मानें।- राजेंद्र राणा, कांग्रेस विधायक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed