{"_id":"f683fddba95a347fd9817d339285f29a","slug":"vigilance-is-planning-to-chargesheet-mp-aurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग से पूछताछ के बाद चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग से पूछताछ के बाद चार्जशीट की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jun 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अनुराग ठाकुर से पूछताछ के बाद विजिलेंस इसी सप्ताह सरकार को चार्जशीट सौंप सकती है। शनिवार को विजिलेंस ने दो अलग-अलग मामलों में अनुराग ठाकुर से पूछताछ की। दोनों ही मामलों की विजिलेंस पहले ही जांच पूरी कर चुकी है।
विज्ञापन
जांच टीम ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार कर मुख्यालय भेजने की तैयारी में है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार दो दिन के भीतर विजिलेंस की धर्मशाला टीम मामलों की जांच रिपोर्ट विजिलेंस मुख्यालय को सौंप देगी।
विज्ञापन
कानूनी पहलुओं को जांचने के बाद ड्राफ्ट चार्जशीट सरकार को सौंपी जाएगी। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार दोनों मामलों में विजिलेंस ने सांसद अनुराग ठाकुर, उनके छोटे भाई अरुण धूमल सहित करीब 15 लोगों को चार्जशीट में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम के साथ लगती शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जे और होटल पवेलियन के लिए पेड़ों के कटान संबंधी इन मामलों में विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की है।
एचपीसीए पर विजिलेंस ने तीन एफआईआर दर्ज की है। इनमें पहली एफआईआर सोसायटी से कंपनी बनाने के मामले में विजिलेंस पहले ही सरकार को चार्जशीट सौंप चुकी है।
पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज
एचपीसीए के खिलाफ दर्ज भवन गिराने के मामले में विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से प्रश्नावली के जरिये पूछताछ की थी। इसके बाद उनके जवाबों पर कानूनी राय ली गई।
शनिवार को अनुराग ठाकुर से पूछताछ और उनके जवाबों के आकलन के बाद पूर्व सीएम को चार्जशीट में शामिल करने पर अभी फैसला नहीं हुआ है। सोमवार को धर्मशाला की विजिलेंस टीम मुख्यालय के आला अधिकारियों के विचार विमर्श के बाद पूर्व मुख्यमंत्री का नाम जोड़ने पर फैसला लेगी।