फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance close investigation against nauni university former vice chancellor

बागवानी विवि नौणी के पूर्व कुलपति के खिलाफ जांच बंद

Thu, 27 Jun 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Jun 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
vigilance close investigation against nauni university former vice chancellor
सांकेतिक तस्वीर

विजिलेंस ब्यूरो ने बागवानी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर के खिलाफ अनियमितताओं की जांच बंद कर दी है। स्कैब बीमारी की रोकथाम पर लाए यूरोपीय यूनियन के प्रोजेक्ट में ब्यूरो को कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। अब प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जा रही है। 

विज्ञापन


डॉ. विजय सिंह ठाकुर  वर्तमान में बागवानी विश्वविद्यालय नौणी में ही निदेशक विस्तार हैं। विजिलेंस ब्यूरो को मिली शिकायत में उन पर आरोप थे कि यूरोपीय यूनियन के एक प्रोजेक्ट में उन्होंने अनियमितताएं कीं। इस प्रोजेक्ट का पैसा सही बैंक खाते में जमा नहीं किया गया। यह मामला लगभग 15 साल पहले का बताया गया। उस वक्त डॉ. विजय सिंह ठाकुर सहायक आचार्य थे।
विज्ञापन


विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि इस आरोप में कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है। इसके अलावा पूर्व कुलपति पर भर्ती अनियमितताओं के भी आरोप लगाए गए थे। विजिलेंस ब्यूरो को इससे संबंधित साक्ष्य भी नहीं मिल पाए हैं। अब इसकी जांच बंद की जा रही है। विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कुलपति डा. विजय सिंह ठाकुर ने यह शिकायत पूरी तरह से राजनीतिक है। क्लोजर रिपोर्ट के बाद वह बदनाम करने वालों पर मानहानि का दावा ठोकेंगे। इस इन्कवायरी को करवाने वाले वही लोग हैं जो विश्वविद्यालय में इन्हीं चीजों में शामिल रहते हैं। उन्होंने वीसी रहते ऐसे कुछ लोगों पर सख्ती की तो उन्हें परेशान करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed