{"_id":"64398d8aaad0c5c6d50e7711","slug":"vigilance-baddi-team-arrested-two-accused-cash-and-drugs-recovered-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vigilance: विजिलेंस ने बद्दी में लाखों की नकदी, नशीले पदार्थों समेत दो व्यक्ति किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vigilance: विजिलेंस ने बद्दी में लाखों की नकदी, नशीले पदार्थों समेत दो व्यक्ति किए गिरफ्तार
Fri, 14 Apr 2023 11:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:00 PM IST
सार
विजिलेंस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 6,36,362 रुपये की नकदी बरामद की। दोनों मुंबई के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस की बद्दी टीम ने एक निजी होटल में दबिश देकर यहां ठहरे दो लोगों के कब्जे से लाखों की नकदी और मादक पदार्थ बरामद किया है। विजिलेंस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार व एनडीपीएस समेत विभिन्न आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस टीम ने दोनों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
यहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। विजिलेंस इनके कब्जे से बरामद लाखों की रकम और नशीली दवाओं के स्रोत खंगालने में जुट गई है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह (33) पुत्र शंकर सिंह और फरदीन पटेल (39) के तौर पर हुई है। दोनों मुंबई के मूल निवासी हैं। दोनों अभियुक्त होटल के कमरे में रह रहे थे।
विज्ञापन
विजिलेंस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 6,36,362 रुपये की नकदी बरामद की। 45 ग्राम चरस, 26 नशीले टेबलेट, पांच अनलेबल्ड बोतलें जिनमें दो खाली, दो भरी हुईं और एक बोतल में नशीला पदार्थ कोडीन भरा हुआ था। इसके अलावा कोडीन फॉस्फेट और 100 मिलीलीटर क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप के लेबल वाली एक और बोतल बरामद की है।
विज्ञापन
डीएसपी बद्दी योगेश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विजिलेंस थाना बद्दी में आईपीसी की धाराओं 170, 419, 420 व 384 के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। इनके पास से बरामद नकदी और मादक पदार्थ का स्रोत का सत्यापन किया जा रहा है।