फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance arrested Inspector of the measurement department in bribe case in parwanoo himachal

इन मशीनों को रिश्वत लेकर पास करता था निरीक्षक, विजिलेंस ने ऐसे पकड़ा

Mon, 04 Feb 2019 06:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
vigilance arrested Inspector of the measurement department in bribe case in parwanoo himachal

मापतोल विभाग सोलन वृत्त परवाणू के निरीक्षक को विजिलेंस टीम ने साढ़े चार लाख रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी निरीक्षक ने सामान तोलने वाली मशीन बनाने वाली कंपनी से मुहर लगाने की एवज में रिश्वत ली थी।

विज्ञापन


विजिलेंस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। लिहाजा, निरीक्षक जैसे ही कंपनी से बाहर निकला, विजिलेंस ने उसे दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की रकम निरीक्षक की कार से बरामद की है। 

विज्ञापन

निरीक्षक से पूछताछ की जा रही

vigilance arrested Inspector of the measurement department in bribe case in parwanoo himachal

आरोपी निरीक्षक नरेश ठाकुर को गिरफ्तार कर विजिलेंस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मापतोल की मशीन को पास करने की एवज में रिश्वत लेने पर गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि अभी मामले से संबंधित आगामी कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षक से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस की जांच से मामले में और खुलासे हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed