फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidya stokes will be new chairmen of cabinet sub commettee.

कौल सिंह निराश, स्टोक्स और बाली की बल्ले बल्ले

Thu, 28 Aug 2014 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Aug 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
vidya stokes will be new chairmen of cabinet sub commettee.

हिमाचल प्रदेश की वित्तीय हालत सुधारने के लिए बनाई गई ‘रिसोर्स मोबिलाइजेशन एंड इकोनोमी’ कैबिनेट सब कमेटी को चेयर करने के लिए बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स तैयार है। साथ ही परिवहन मंत्री जीएस बाली की बल्ले बल्ले हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, जबकि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वे कमेटी में बतौर सदस्य रहें या नहीं, इस पर उन्होंने अभी तक फैसला नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि चेयरमैन के पद से हटाए जाने से कौल सिंह बेहद आहत हैं।
विज्ञापन


हालांकि, इसके विरोध में उनकी ओर से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वे कैबिनेट की बैठक में भी शामिल हुए। इस सिलसिले में उन्होंने वीरवार को सुबह प्रदेश के मुख्यसचिव पी मित्रा से बात भी की, लेकिन पी मित्रा की ओर से कोई खास जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से नाराज चल रही बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स और जीएस बाली के रुख मुख्यमंत्री के प्रति नरम पड़ गए हैं। ये दोनों ही मंत्री कमेटी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। जबकि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर अभी तक कुछ भी तय नहीं कर पाए हैं।

बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि शुरुआती दौर में तो मैंने कैबिनेट सब कमेटी को चेयर करने से मना किया था। क्योंकि, वित्त बहुत ही गंभीर विषय है, लेकिन अगर सरकार ने मुझे कमेटी का चेयरमैन बना दिया है तो मैं इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हूं।


वहीं, परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि समय की कमी के कारण उन्होंने कमेटी से खुद को अलग करने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद अगर सरकार ने उन्हें सदस्य नामित किया है तो वे काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed