फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidhansabha coverage

Shimla News: आपदा पर चर्चा

Mon, 18 Aug 2025 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
vidhansabha coverage
मैं आपदा नहीं हूं : चंद्र शेखर
विज्ञापन

शिमला। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ने आपदा पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर जनसभा में कुछ कहते है और विधानसभा में इनकी भाषा बदल ही जाती है। जयराम कहते हैं सरकार और विधायक आपदा में है। मैं आपदा नहीं हूं। उन्होंने कहा कि आपदा इतनी भयंकर हो गई कि लोगों को गांव में रातें जागकर कटनी पड़ रही है। जो नेशनल हाइवे और फोरलेन में डंगे लग रहे हैं वह पंजाब और हरियाणा के ठेकेदार लगा रहे हैं। इन्हें हिमाचल की भौगोलिक स्थिति का पता नहीं है।
.......
हमारे इंजीनियर काबिल नहीं : अनिल
शिमला। मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हमारे इंजीनियर काबिल नहीं है। विधायक जो बोलते हैं वह वैसा करने को तैयार हो जाते हैं। क्या विधायक इंजीनियर है? परियोजना को बेहतर बनाना इंजीनियर का काम है। उन्होंने कहा सड़कें बन रही है लेकिन बारिश के पानी के निकास के लिए नालियां नहीं बनाई जा रही है। 40 फुट के नाले अब चार फुट के रह गए है। लोग नदी नालों के किनारे भवन बनाने में लगे है। ऐसे में बादल फटेंगे ही। ठेकेदारों की मिलीभगत से नालों से पाइप लाइन लाई जा रही है। ऐसे में नुकसान होना वाजिब है।
विज्ञापन

......
केंद्र दें हिमाचल की जनता का हक : केवल सिंह
शिमला। शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह ने कहा कि आपदा से हिमाचल को हर साल करोड़ों का नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार को हिमाचल की जनता का हक देना चाहिए। विशेष पैकेज के लिए विपक्ष के सहयोग की जरूरत है। मौसम विभाग को पता ही नहीं होता कि कहां बारिश और कहां बदल फटेगा। बताते कहीं हैं और आपदा होती कहीं और ही है। अर्ली वार्निंगसिस्टम कागजों में नहीं जमीन पर भी लगने चाहिए। पर्यावरण विभाग को यह जानकारी होने चाहिए कि क्यों बादल फटे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
पूर्व में आई आपदा तक की राहत राशि नहीं मिली प्रभावितों को: विनोद
शिमला। नाचन के भाजपा विधायक विनोद कुमार ने कहा कि हिमाचल में पहले जो आपदा आई थी, आज तक प्रभावितों को राहत राशि नहीं मिली है। लोगों की जमीनें आपदा में बह गई। लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के दो कमरे ढह गए, उन्हें सात लाख और जिसके दस से ज्यादा कमरे ढहे हैं उन्हें 20 लाख देने की जरूरत है।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed