फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidhan sabha elections in himachal

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया निर्वाचन विभाग

Wed, 28 Sep 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Sep 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
vidhan sabha elections in himachal

हिमाचल प्रदेश का चुनाव विभाग अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में अभी से जुट गया है। राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त ने इसके लिए शिमला में ऑल पार्टी मीटिंग ली। इसमें सभी राजनीतिक दलों को कहा गया कि समय रहते ही मतदाता सूचियों को दुरुस्त करना होगा। निर्धारित समय में ही इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

विज्ञापन


इसमें राजनीतिक दल बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। 1 से 31 अक्तूबर 2016 तक चलेगा मतदाता सूचियों का जांच अभियान चलेगा। अगले विधानसभा चुनाव अक्तूबर से दिसंबर 2016 के बीच प्रस्तावित हैं। शिमला स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस की ओर से विधि विभाग के प्रमुख आईएन मेहता, भाजपा की ओर से एचएन कश्यप, बसपा से राजेश घोष, राष्ट्रवादी कांग्र्रेस पार्टी से रवि कुमार आदि मौजूद हुए।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी पार्टी प्रतिनिधियों का बताया गया कि मतदाता सूचियों के निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2016 तक चलेगा। अंतिम मतदाता सूचियां 10 जनवरी तक प्रकाशित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी के शिमला के अध्यक्ष रवि कुमार दलित ने इस मौके पर आपत्ति उठाई कि नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का नाम उन्हें दिए गए दस्तावेज में नेशनल कांग्रेस पार्टी लिखा गया है। इसी तरह से अध्यक्ष का नाम अनिरुद्ध शर्मा लिखे जाने पर भी आपत्ति दर्ज की। चुनाव विभाग को बताया गया कि वर्तमान में इस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा है। इसे ठीक किया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed