फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Video Snow leopard loses battle against ibex video emerges from Kibber-Chicham Wildlife Sanctuary in Spiti

Video: आईबैक्स से जंग में हार गया हिम तेंदुआ, स्पीति के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य से सामने आया वीडियो

Thu, 29 Jan 2026 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्पीति घाटी के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य में बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्नो लेपर्ड द्वारा आईबैक्स का शिकार करते हुए एक दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो भी देखें और पढ़ें पूरी खबर विस्तार से...

विज्ञापन
Video Snow leopard loses battle against ibex video emerges from Kibber-Chicham Wildlife Sanctuary in Spiti
आईबैक्स पर हमला करते हुए हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्पीति घाटी के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य से सामने आए आईबैक्स पर स्नो लेपर्ड के हमले के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्नो लेपर्ड द्वारा आईबैक्स का शिकार करते हुए एक दृश्य कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन




इन दिनों लाहौल-स्पीति की वादियां दो से चार फुट भारी बर्फबारी में लिपटी हुई हैं। इसके चलते वन्यजीव पानी और चारे की तलाश में ऊंचाई से निचले इलाकों की ओर उतर रहे हैं। इसी दौरान एक जगह पर आईबैक्स भोजन की तलाश कर रहा होता है। पीछे से एक स्नो लेपर्ड घात लगाकर मौके का फायदा उठाते हुए आईबैक्स पर हमला करता है। स्नो लेपर्ड ने आईबैक्स को गर्दन से पकड़ा, लेकिन बर्फीली ढलानों और कठिन परिस्थितियों के कारण शिकार करने में सफल नहीं हो पाया। करीब 200 मीटर तक आईबैक्स स्नो लेपर्ड को बर्फ के बीच घसीटते हुए पहाड़ी से होकर नीचे की तरफ ले गया और आखिर में आईबेक्स भागने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि वन विभाग के वनमंडलाधिकारी काजा गोल्डी छाबड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो स्पीति के किब्बर-चिचम क्षेत्र का है। सर्दियों में ऐसे दृश्य सामने आना असामान्य नहीं है। भारी हिमपात के समय शिकारी और शिकार दोनों की गतिविधियां सीमित क्षेत्रों तक सिमट जाती हैं। इससे आमने-सामने आने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। डीएफओ का कहना है कि यह वीडियो हिमालयी पारिस्थितिकी में मौजूद प्राकृतिक संतुलन और स्नो लेपर्ड की अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने इस दुर्लभ दृश्य को प्रकृति की अद्भुत झलक बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed