{"_id":"697b5f0ef475ebd98105fb94","slug":"video-snow-leopard-loses-battle-against-ibex-video-emerges-from-kibber-chicham-wildlife-sanctuary-in-spiti-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: आईबैक्स से जंग में हार गया हिम तेंदुआ, स्पीति के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य से सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आईबैक्स से जंग में हार गया हिम तेंदुआ, स्पीति के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य से सामने आया वीडियो
Thu, 29 Jan 2026 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:55 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में स्पीति घाटी के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य में बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्नो लेपर्ड द्वारा आईबैक्स का शिकार करते हुए एक दृश्य कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो भी देखें और पढ़ें पूरी खबर विस्तार से...
विज्ञापन
आईबैक्स पर हमला करते हुए हिम तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
स्पीति घाटी के किब्बर-चिचम वन्यजीव अभयारण्य से सामने आए आईबैक्स पर स्नो लेपर्ड के हमले के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्नो लेपर्ड द्वारा आईबैक्स का शिकार करते हुए एक दृश्य कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन
इन दिनों लाहौल-स्पीति की वादियां दो से चार फुट भारी बर्फबारी में लिपटी हुई हैं। इसके चलते वन्यजीव पानी और चारे की तलाश में ऊंचाई से निचले इलाकों की ओर उतर रहे हैं। इसी दौरान एक जगह पर आईबैक्स भोजन की तलाश कर रहा होता है। पीछे से एक स्नो लेपर्ड घात लगाकर मौके का फायदा उठाते हुए आईबैक्स पर हमला करता है। स्नो लेपर्ड ने आईबैक्स को गर्दन से पकड़ा, लेकिन बर्फीली ढलानों और कठिन परिस्थितियों के कारण शिकार करने में सफल नहीं हो पाया। करीब 200 मीटर तक आईबैक्स स्नो लेपर्ड को बर्फ के बीच घसीटते हुए पहाड़ी से होकर नीचे की तरफ ले गया और आखिर में आईबेक्स भागने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि वन विभाग के वनमंडलाधिकारी काजा गोल्डी छाबड़ा ने की है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो स्पीति के किब्बर-चिचम क्षेत्र का है। सर्दियों में ऐसे दृश्य सामने आना असामान्य नहीं है। भारी हिमपात के समय शिकारी और शिकार दोनों की गतिविधियां सीमित क्षेत्रों तक सिमट जाती हैं। इससे आमने-सामने आने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। डीएफओ का कहना है कि यह वीडियो हिमालयी पारिस्थितिकी में मौजूद प्राकृतिक संतुलन और स्नो लेपर्ड की अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों ने इस दुर्लभ दृश्य को प्रकृति की अद्भुत झलक बताया है।
विज्ञापन