फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vichel skid

बर्फ पर स्किड होकर टकराए वाहन, एनएच पर लगा जाम

Sat, 19 Feb 2022 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vichel skid
दोपहर 11:30 बजे गलू के पास दुर्घटना, बर्फ पर स्किड होने से 10 दिन के भीतर दूसरा हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर सड़क पर जमी बर्फ हादसे का कारण बन रही है। शनिवार को गलू मंदिर के पास लंबीधार की ओर बर्फ पर स्किड होने से पिकअप और कार की टक्कर हो गई। करीब 11:30 बजे हुई दुर्घटना के बाद पौने घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा। दस दिन के भीतर कुफरी और फागू के बीच बर्फ पर स्किड होने के कारण यह दूसरा हादसा हुआ।
बर्फबारी के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 05 से बर्फ हटाने के नाम पर की गई खानापूर्ति के कारण आए दिन वाहनों के स्किड होने से हादसे हो रहे हैं। सड़क पर बर्फ की मोटी परत जमी हुई है। तेज रफ्तार वाहन इस पर फिसल कर अनियंत्रित हो रहे हैं। शनिवार को ठियोग से शिमला की और आ रही किन्नौर नंबर की पिकअप से कार टकरा गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में आ रही थी ओर मोड़ पर स्किड होकर पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का फ्रंट शीशा खुल कर सड़क पर गिर गया और रिम सहित ड्राइवर साइड का फ्रंट टायर मुड़ गया। कार के एयरबैग भी खुल गए। हादसे में वाहन सवारों को हल्की चोटें आई। हादसे के बाद गलू से कुफरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। आर्मी के ट्रकों का काफिला भी जाम में फंस गया। दूसरी ओर गलू से फागू तक भी वाहनों की कतार लग गई। आवाजाही कर रही एचआरटीसी और निजी बसें जाम में फंस गई, सड़क के दोनों ओर बर्फ के ढेरों के बीच बसों में सवार लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद लोगों ने मिलकर कार को सड़क के एक ओर धकेला। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। एनएच 05 पर कुफरी और फागू के बीच गलू के 9 फरवरी को स्किड होकर एचआरटीसी बस ट्रक में टकरा गई थी। दुर्घटना में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed