फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vice President Jagdeep Dhankhar hamirpur himachal visit latest news

Vice President visit: उपराष्ट्रपति बोले- रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहा देश, जर्मनी-जापान को छोड़ देगा पीछे

Sat, 06 Jan 2024 08:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jan 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
Vice President Jagdeep Dhankhar hamirpur himachal visit latest news
हमीरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : संवाद

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सशक्त नेतृत्व की नींव रख दी है। 2047 तक भारत दुनिया के श्रेष्ठतम देशों में होगा। देश अब बैलगाड़ी नहीं, राॅकेट की स्पीड से आगे बढ़ रहा है। भारत ने इंग्लैंड, कनाडा और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। हम पांचवीं महाशक्ति बन गए हैं। भारत 5-6 साल में जापान और जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह बदलता हुआ भारत है। समुद्र में एक विदेशी जहाज को कल लुटेरों ने कब्जे में ले लिया था। इनमें 15 भारतीय भी उनके कब्जे में थे। भारतीय नौसेना ने न केवल उनको छुड़ाया, बल्कि समुद्र में भारत माता की जय के नारे भी लगाए। अब देश में भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दौर नहीं है। पहले समय में कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर मानते थे, लेकिन वर्तमान समय में कानून से ऊपर कोई नहीं है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

शनिवार को उप राष्ट्रपति हमीरपुर में पुलिस लाइन मैदान में एक से श्रेष्ठ योजना के 500वें केंद्र के शुभारंभ पर हजारों विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। वह दोपहर 12:00 बजे अपनी धर्मपत्नी डाॅ. सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। सबसे पहले वह दोसड़का पुलिस लाइन मैदान में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की पहल ‘एक से श्रेष्ठ’ योजना के कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद वह एनआईटी हमीरपुर में आयोजित विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्हें संवाद करना था, लेकिन समय की कमी की वजह से वह विद्यार्थियों के सवाल नहीं ले पाए। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






अनुराग ठाकुर की योजनाएं 24 कैरेट सोना
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल से उनका साल 1990 से नाता है। उनके घर में सबसे ज्यादा टोपी कहीं से हैं तो वह हिमाचल से हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश के प्रति उनके स्नेह को और बढ़ाया है। हमेशा सांसद सदस्यों को अनुराग मॉडल अपनाने को कहता हूं। वह स्वयं भी इस मॉडल को अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर की योजनाओं को 24 कैरेट सोना बताया। उन्होंने कहा कि अनुराग ने स्वास्थ्य, सेवा, महिला उत्थान के लिए बड़े काम किए हैं। उनके इस मॉडल को राज्यसभा में सांसद सदस्यों से अपनाने की अपील करेंगे।

नुराग ठाकुर की योजनाएं 24 कैरेट सोना
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल से उनका साल 1990 से नाता है। उनके घर में सबसे ज्यादा टोपी कहीं से हैं तो वह हिमाचल से हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश के प्रति उनके स्नेह को और बढ़ाया है। हमेशा सांसद सदस्यों को अनुराग मॉडल अपनाने को कहता हूं। वह स्वयं भी इस मॉडल को अपनाने जा रहे हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर की योजनाओं को 24 कैरेट सोना बताया। उन्होंने कहा कि अनुराग ने स्वास्थ्य, सेवा, महिला उत्थान के लिए बड़े काम किए हैं। उनके इस मॉडल को राज्यसभा में सांसद सदस्यों से अपनाने की अपील करेंगे।




राज्यपाल शुक्ल ने पांच सेंटर गोद लेने का किया एलान
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंच में संबोधन के दौरान एक से श्रेष्ठ योजना के पांच सेंटर गोद लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की यह पहल सराहनीय है। वह केंद्र सरकार की निक्षय योजना में निक्षय मित्र बने हैं और टीबी रोगियों को गोद लिया है। उनकी इच्छा है कि बच्चों की शिक्षा के उत्थान में वह भी योगदान करें।

 भारतीयों समेत सभी लोगों को बचा लिया गया
एमवी लीला नॉरफोक हाईजैक घटना पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  ने कहा कि समुद्र में एक विदेशी जहाज का अपहरण कर लिया गया था। उस जहाज पर भारतीय भी थे। उन्हें बचाने के लिए भारतीय नौसेना के चार युद्धपोत भेजे गए और भारतीयों समेत सभी लोगों को बचा लिया गया और रेस्क्यू के बाद बोले 'भारत माता की जय'। यही है बदलता भारत है।

Vice President Jagdeep Dhankhar hamirpur himachal visit latest news
आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्नों से मिलीं उपराष्ट्रपति की पत्नी - फोटो : संवाद
आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्नों से मिलीं उपराष्ट्रपति की पत्नी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ ने आंगनबाड़ी केंद्र मिहाड़पुर में नन्हे-मुन्नों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन के बारे में जानकारी ली। सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने उपराष्ट्रपति की पत्नी को नंद घर के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आदि शिव धाम में शिवलिंग की पूजा की। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। 

एनआईटी का विश्व मामलों की परिषद से होगा एमओयू : धनखड़
 एनआईटी हमीरपुर और भारतीय विश्व मामलों की परिषद (इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स) के बीच एमओयू होगा। संस्थान के स्टूडेंट्स को शीघ्र ही परिषद के साथ संयुक्त नवाचार का मंच प्राप्त होगा। यह घोषणा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एनआईटी हमीरपुर में आयोजित विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका कार्यक्रम में की। इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के उपराष्ट्रपति चेयरमैन हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर के छात्रों को नए संसद भवन का दौरा करने का आमंत्रण भी दिया। समय की कमी के बावजूद उपराष्ट्रपति मंच से उतर कर विद्यार्थियों के बीच में पहुंचे और हाथ जोड़ कर सभी को यह आमंत्रण दिया। एनआईटी हमीरपुर में कार्यक्रम तय समय से देरी से शुरू हुआ। साढ़े तीन बजे उपराष्ट्रपति ने संबोधन शुरू किया। इस दौरान हर मिनट बाद तालियों से सभागार गूंजता रहा। तीस मिनट के भाषण में उपराष्ट्रपति ने एक शेयर भी बोला। उन्होंने कहा कि इतने हिस्सों में बट गया हूं मैं. मेरे हिस्से में कुछ बचा ही नहीं। उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जोशीले भाषण से कायल होकर यह प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि अब कहने को कुछ ज्यादा बचा नहीं है। तीन मिनट के भाषण में उपराष्ट्रपति हर गंभीर विषय पर चर्चा भी की और अपनी तार्किक बातों से सभागार में मौजूद हर किसी को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। राष्ट्र भविष्य को लेकर युवा मन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने 2030 तक भारत को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया, जो कई विकसित देशों को पीछे छोड़ देगा।


 

स्टूडेंट से नहीं हुआ सीधा संवाद
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने छात्रों को खेलो इंडिया, ड्रग फ्री इंडिया और विकसित भारत की योजना के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक एचएम सूर्यवंशी व रजिस्ट्रार अर्चना ननोटी उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों से उपराष्ट्रपति समय की कमी की वजह से सीधा संवाद नहीं कर पाए। विकसित भारत विषय पर विद्यार्थियों की तरफ से आइडिया दिए जाने प्रस्तावित थे, लेकिन तय समय से देरी से कार्यक्रम शुरू होने के कारण चयनित 10 विद्यार्थी इस मौके से चूक गए।

एक से श्रेष्ठ विकसित भारत संकल्प को समर्पित कार्यक्रम : अनुराग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम के बारे में बताया कि हमारा संकल्प, हमारा प्रयास-सबको शिक्षा, सबका विकास के ध्येय वाक्य से एक से श्रेष्ठ कार्यक्रम शिक्षा के समग्र विकास में हमारी एक पहल है। कई बार ये नाम सुनकर लोग चौंक जाते हैं कि भला ये क्या बला है। मैं बताना चाहूंगा कि श्रेष्ठता एक माध्यम है प्रेरणा का, श्रेष्ठता एक अनुभव है परिवर्तन का, श्रेष्ठता एक अवस्था है पूर्णता का और हम अपने एक से श्रेष्ठ सेंटरों में हमारे होनहारों को, भविष्य के कर्णधारों को इसी मूलमंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प की सिद्धि के लिए 360 डिग्री ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने कहा कि एक से श्रेष्ठ का उद्देश्य पंचायत स्तर पर उसके आसपास के क्षेत्र के शिक्षकों के माध्यम से, किसी भी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि को छोड़कर, बच्चों के समग्र विकास के लिए स्कूल के घंटों के बाद कक्षाएं निशुल्क सुनिश्चित करना है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग यहां के विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए एक से श्रेष्ठ जैसा अनूठा कार्यक्रम चला रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में घूमने के दौरान मुझे पता चला कि अनुराग ठाकुर के कई अनूठे कार्यक्रम यहां बहुत लोकप्रिय हैं। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, खेल महाकुंभ, हुनर से शिखर जैसे कई कार्यक्रम सभी वर्गों को लाभान्वित ही नहीं कर रहे, बल्कि पूरे देश में एक मॉडल के रूप में अपनाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed