सड़क हादसे में बाल-बाल बची उपराष्ट्रपति की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रति हामिद अंसारी की बेटी नूरिया अंसारी सड़क हादसे में बाल-बाल बच
हादसे के बाद निजी वाहन से उपराष्ट्रपति की बेटी नूरिया अंसारी को पहले धर्मपुर और बाद में सोलन के रेस्टहाउस लाया गया। जहां से उन्हें निजी इन्नोवा गाड़ी एचपी 64 5000 से शिमला के लिए रवाना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम साढ़े छह और सात बजे के बीच का है। हादसे के वक्त नूरिया अंसारी निजी वाहन से शिमला की तरफ आ रही थी।
जाम से निकलते वक्त हुआ हादसा
आगे पीछे एस्कार्ट करने वाले वाहन भी चले हुए थे। इसी बीच जाबली फाटक के पास जाम लग गया। जाम से निकालते हुए गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने खड़ी एसकार्ट गाड़ी से जा टकराई। गाड़ी का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है। उधर, सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
जाम खुलवाकर उपराष्ट्रपति की बेटी को अन्य गाड़ी में बैठाकर शिमला की तरफ रवाना किया गया है। इस दौरान थोड़ी देर के लिए काफिला सोलन रेस्ट हाउस में भी रूका। वीआईपी रूम में करीब दस मिनट रूकने के बाद काफिला शिमला की तरफ रवाना हो गया। एसपी सोलन डा रमेश छाजटा का कहना है कि जाम के कारण पायलट गाड़ी से गाड़ी टकराई गई थी।