{"_id":"6a2ab62dde1e07ff4c028d88","slug":"vice-president-cp-radhakrishnan-to-visit-shimla-on-july-10-administration-busy-with-preparations-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को आएंगे शिमला, प्रशासन तैयारियों में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को आएंगे शिमला, प्रशासन तैयारियों में जुटा
Thu, 11 Jun 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:51 PM IST
सार
सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति हैं। उनका यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 10 जुलाई को शिमला आएंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर राज्य सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग तैयारियों में जुट गया है। उपराष्ट्रपति कार्यालय से इस संबंध में राज्य सरकार को सूचना प्राप्त हुई है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। सीपी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति हैं। उनका यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
उच्चस्तरीय अधिकारियों की एक टीम तैयारियों की निगरानी करेगी। जल्दी ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठकें होंगी। सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपराष्ट्रपति कुछ स्थानीय सांस्कृतिक या विकास परियोजनाओं का दौरा भी कर सकते हैं। उनके आगमन से पहले सभी प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन