फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vice Chancellor Prof. Mahavir's efforts appreciated

Shimla News: कुलपति प्रो. महावीर के प्रयासों की सराहना की

Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Mahavir's efforts appreciated
शिमला। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के निदेशक अहसान रिजवी ने हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह की आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलापन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। आपदा जोखिम न्यूनीकरण केंद्रों (सीओडीआरआर) की गृह मंत्रालय के अधीनस्थ चल रहे राष्ट्रीय आपदा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम ) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी निदेशक एवं आईपीएस अहसान रिजवी के समक्ष कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने हिमालयन सेंटर फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेजिलिएंस (एचआईएम-डीआर) की स्थापना के बारे में जानकारी दी। यह केंद्र विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस पर शुरू किया गया। प्रो. महावीर सिंह ने बताया कि विवि में पहले से ही आपदा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम संचालित हो रहा है और शीघ्र ही आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलापन से संबंधित नए डिग्री कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article