फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VHP will made 51 lakh new members in the country: Parande

देश में 51 लाख नए सदस्य बनाएगी विहिप: परांडे

Mon, 26 Aug 2019 05:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
VHP will made 51 lakh new members in the country: Parande
फाइल फोटो

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि संगठन का पूरे देश में विस्तार किया जा रहा है। इसका लक्ष्य 51 लाख नए सदस्य बनाना है। इसके तहत साढ़े सात लाख महिलाएं भी विहिप से जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन


पालमपुर में पत्रकार वार्ता में मिलिंद परांडे ने कहा कि देश के 65 हजार गांवों में विहिप काम कर रही है, जबकि एक लाख गांव इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आज विश्व हिंदू परिषद के 92 हजार सेवा कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावितों राज्यों केरल, कर्नाटक, बिहार में विश्व हिंदू परिषद कार्य कर रही है। हिमाचल में कई जगह अवैध कब्जे बनाकर मस्जिदें बना ली गई हैं। इसके तहत विहिप सरकार और प्रशासन से मांग करती है कि अवैध कब्जे कर बनाई गईं मस्जिदों को तोड़कर इसे बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कांगड़ा में पालमपुर, नूरपुर और कांगड़ा में पैसे का प्रलोभन दे कर बड़ी मात्रा में धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। सरकार इन गैर कानूनी तरीके से चल रही गतिविधियों पर नकेल लगाए। लोगों को पैसे देकर धर्म परिवर्तन के लिए गुमराह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed