फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Veterinary will open in Himachal from today, medicines will also be available

हिमाचल में आज से पशु औषधालय खुलेंगे, दवाएं भी मिलेंगी

Thu, 16 Apr 2020 09:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Veterinary will open in Himachal from today, medicines will also be available
भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों के साथ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में आज से पशु औषधालय खुल जाएंगे और दवाएं भी मिलेंगी। विभाग ने पशु चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चंबा के थुलेल, खरगट, लाहरू, बेरांगल और कोटी में पांच ट्रांजिट शिविर स्थापित किए हैं। अब तक चंबा जिले में प्रवेश करने वाले 280 भेड़ समूहों को कवर किया गया है। चंबा में पशुधन के साथ गुज्जर समुदाय का प्रवास अभी शुरू नहीं हुआ है। कांगड़ा में पशुपालन विभाग के उप निदेशक को राज्य और राज्य के बाहर चारे के परिवहन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।  

विज्ञापन


हिमाचल सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान लॉकडाउन की स्थिति में पशु चिकित्सा संस्थान नियमित पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पशु चिकित्सा औषधालय आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार राज्य में घुमंतू लोगों को प्राथमिकता दी गई है।  पशुधन की स्वतंत्र आवाजाही की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


गद्दी और गुज्जरों आदि को राशन आदि के अलावा अन्य सहायता प्रदान करने का निर्देश दिए हैं। अब तक 500 प्रवासी पशुधन मालिकों से संपर्क किया जा चुका हैं, जो प्रवास पर हैं। सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिले में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को लगभग 150 राशन किट प्रदान किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध की दैनिक खरीद 80,000 लीटर प्रतिदिन 
राज्य दूध संघ और कामधेनु हितकारी मंच, नम्होल जिला बिलासपुर नियमित रूप से दूध का प्रसंस्करण कर रहे हैं। दूध की दैनिक खरीद लगभग 65 हजार लीटर प्रति दिन से बढ़कर अब 80,000 लीटर प्रतिदिन हो गई है। चारे के परिवहन के लिए परमिट जारी किए जा रहे हैं। राज्य में लगभग 35,000 क्विंटल सूखा चारा प्राप्त हुआ है।

गुज्जरों की 28 पंचायतें कोरोना हाट स्पाट

चंबा में गुज्जरों की 28 ग्राम पंचायतें कोरोना वायरस हॉटस्पॉट हैं। इसलिए दूध की बिक्री प्रभावित हो रही है। इन क्षेत्रों के लोगों को अधिशेष दूध से घी, पनीर आदि उत्पाद तैयार करने की सलाह दी है। राज्य के अन्य जिलों से गद्दी और गुज्जरों की समस्याओं की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

बाहरी राज्यों से 168 ट्रक भूसा आया, 450 परमिट जारी
लाक डाउन के बाद अब तक बाहरी राज्यों से 168 ट्रक गेहूं का भूसा, जानवरों का चारा, हरा घास लाया जा चुका है। अब तक जिला कांगड़ा में चारे के अंतरराज्यीय और राज्यीय परिवहन के लिए 450 परमिट जारी किए हैं। गो-सदनों को भूसा और चारे के लिए 12,39,660 रुपये प्रदान किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed