फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   veterinary pharmacist protest in shimla

तीन दिन मुंह पर काली पट्टियां बांध कर काम करेंगे ये कर्मचारी

Mon, 18 Sep 2017 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Sep 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
veterinary pharmacist protest in shimla

मांगें पूरी न होने से खफा प्रदेश के वेटरनरी फार्मासिस्ट तीन दिन तक मुंह पर काली पट्टियां बांधकर काम करेंगे। रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान संघ के अध्यक्ष दिनेश नेगी ने 20 से 22 सितंबर तक मुंह पर काली पट्टियां बांधकर सेवाएं देने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को गुमराह कर रहे हैं। पिछले पांच सालों से उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लेकर पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वेटरनरी फार्मासिस्ट विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे। दिनेश नेगी ने प्रदेश सरकार से पंजाब राज्य की तर्ज पर वेटरनरी फार्मासिस्ट का पदनाम बदलने, चीफ फार्मासिस्ट के 50 पद भरने और ग्रेड पे देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेगी ने कहा कि 2006 में कांग्रेस के कार्यकाल में ही सीएम वीरभद्र सिंह ने चीफ फार्मासिस्ट के 43 पद निकाले थे और उन्हें 600 रुपये ग्रेड पे बढ़ाई गई थी, लेकिन 2012 में इसी सरकार के कार्यकाल में उनकी ग्रेड पे बंद कर दी।


नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार वेटरनरी संघ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि संघ की मांगें पूरी न होने के विरोध में वेटरनरी फार्मासिस्ट 20 से 22 सितंबर तक प्रदेश भर में मुंह में काली पट्टी बांध कर सेवाएं देंगे।

इस दौरान संघ के सचिव राजेश टेमटा और अन्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed