{"_id":"5eda43f6a72e007fd02760fa","slug":"veterinary-doctor-imposed-serious-charges-on-many-officials-including-director-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सक ने निदेशक समेत कई अफसरों पर लगाए संगीन आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सक ने निदेशक समेत कई अफसरों पर लगाए संगीन आरोप, मुकदमा दर्ज
Sat, 06 Jun 2020 10:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के संधोल में तैनात एक पशु चिकित्सक ने पशुपालन विभाग के निदेशक, पूर्व निदेशक और उपनिदेशक मंडी समेत करीब 14 अफसरों पर धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर धारा 419,420 और 3(एस)(आर) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपी शिकायत में पशु चिकित्सक विनोद कुमार ने सरकारी कर्मचारी को धमकाने, अनुसूचित जनजातीय शब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित करने, झूठे मामलों में फंसाने, सरकार के उच्च अधिकारियों और हाईकोर्ट को जाली दस्तावेजों, झूठे बयानों, जाली साक्ष्यों और गलत सूचना देकर उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने, गलत तथ्यों एवं गलत सूचना के आधार पर सार्वजनिक तौर पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मूल रूप से तंदुप जिला किन्नौर का रहने वाला है। पुलिस को सौंपी शिकायत में उसने दावा किया है कि वह अनुसूचित जनजाति वर्ग का मंडी जिले में अपने विभाग में अकेला अधिकारी है। उसे अधिकारियों की ओर से पिछले चार साल से कई तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि तीन घोटालों के गलत दस्तावेज बनाने का आदेश देते हुए उच्चाधिकारियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया है।
विज्ञापन
शिकायत में इन अधिकारियों को किया नामजद
शिकायतकर्ता ने वर्तमान निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. अजमेर सिंह डोगरा, तत्कालीन पशुपालन निदेशक डॉ. स्वधेश कुमार चौधरी, वर्तमान उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन मंडी डॉ. विशाल शर्मा, सहायक निदेशक रोग अन्वेषण प्रयोगशाला खलियार डॉ. शिव कुमार शर्मा समेत 14 अधिकारियों और अन्य पर आपराधिक मामले दर्ज करने की गुहार लगाई है।