फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Verka Milk Price Hike in Himachal.

महंगाई की मार, हिमाचल में आज से महंगा मिलेगा दूध, ये हैं नए रेट

Wed, 08 Mar 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Mar 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Verka Milk Price Hike in Himachal.

हिमाचल में बुधवार से वेरका का पैकेट बंद दूध दो रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। अब ग्राहकों को एक लीटर दूध के 46 की बजाय 48 रुपये चुकाने होंगे। वेरका कंपनी ने दूध उत्पादन की प्रक्रिया महंगी होने का तर्क  देते हुए दाम बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


पंजाब सरकार की सहकारी संस्था मिल्कफेड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सिद्धू ने दाम बढ़ने की पुष्टि की है। मिल्कफेड के प्रमुख ब्रांड वेरका ने अपने सभी प्रकार के तरल दूध में 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। दामों में बढ़ोतरी 8 मार्च से लागू होगी।
विज्ञापन


दूध के दाम में बढ़ोतरी मुख्य तौर पर डेयरी किसानों की लागत मूल्य बढ़ने के कारण की गई है। चेयरमैन अमरजीत सिद्धू ने बताया है कि हमारे पास दूध की पैकिंग के लिए पॉलिफिल्म का कुछ पुराना स्टॉक पड़ा है। उस पर पुराना दाम प्रिंट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दूध उनमें ही पैक किया जाएगा। पुराने पाउच पर नई दरों की स्टैंप होगी। उधर, वेरका कंपनी के दाम बढ़ाए जाने के बाद संभावित है कि अन्य कंपनियां भी अपने दूध के दाम बढ़ाएंगी। अभी प्रदेश में अमूल और वीटा दूध 46 रुपये प्रति लीटर और कामधेनु दूध 45 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed