{"_id":"68c2d7aefda6e2e22406b073","slug":"vehicles-will-move-in-one-direction-during-no-entry-in-sanjauli-market-shimla-news-c-19-sml1002-600169-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संजौली बाजार में नो एंट्री के दौरान एकतरफा चलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संजौली बाजार में नो एंट्री के दौरान एकतरफा चलेंगे वाहन
विज्ञापन
कारोबारी और पार्षदों की मांग के बाद नगर निगम जिला प्रशासन और पुलिस को भेजेगा प्रस्ताव, आम लोगों से भी मांगे सुझाव
सुबह और शाम के समय दो घंटे नहीं चलते वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दूसरे सबसे बड़े बाजार संजौली में अब सुबह शाम नो एंट्री के दौरान वाहनों की एकतरफा आवाजाही शुरू करने की तैयारी है। नगर निगम इस बारे में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को प्रस्ताव भेजने जा रहा है।
स्थानीय कारोबारियों और पार्षदों की मांग के बाद नगर निगम इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इस बारे में अब स्थानीय लोगों से भी निगम ने सुझाव मांगे हैं। महापौर ने संजौली, इंजनघर और शांति विहार वार्ड के पार्षदों से भी बात कर ली है। इसके अलावा स्थानीय व्यापारी संगठनों ने भी नो एंट्री के दौरान वाहनों की एकतरफा आवाजाही शुरू करने की मांग उठाई है। अभी सुबह 8:00 से 9:00 बजे और शाम 5:00 से 6:00 बजे के बीच संजौली बाजार में वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद की जाती है। महापौर के अनुसार इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का सुझाव है कि बाजार में सुबह के समय ढली टनल से संजौली की ओर जबकि शाम के समय संजौली से टनल की ओर एकतरफा वाहनों की आवाजाही शुरू की जाए। इससे स्कूली बच्चों को भी राहत मिलेगी। साथ ही कारोबार को भी फायदा होगा। कहा कि इस बारे में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही पुलिस महानिदेशक और जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। नगर निगम सदन में भी इस पर चर्चा करवाई जाएगी।
हजारों लोगों राहत, जाम से भी मिलेगी राहत
संजौली में सुबह और शाम के समय नो एंट्री के दौरान वाहनों की आवाजाही ढली बाईपास से होती है। इससे इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है जिससे लंबा जाम लगता है। इसके अलावा लोगों को दो से तीन किलोमीटर का अतिरिक्त सफर भी करना पड़ता है। एकतरफा वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को राहत मिल सकती है। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन भी इस पर अपने सुझाव दे सकते हैं। इन्हें भी प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा।