फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vehicles will be seen running on the highway on the Himachal-Uttarakhand border till next year

Hateshwari Sanel Road: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर अगले साल तक हाईवे पर दौड़ते नजर आएंगे वाहन

Mon, 29 Aug 2022 03:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Aug 2022 03:40 PM IST
सार

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा को हटेश्वरी-सनेल तक का 12.7 किलोमीटर लंबा मार्ग आपस में जोड़ता है। बीते साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू दौरे के दौरान इसका शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
Vehicles will be seen running on the highway on the Himachal-Uttarakhand border till next year
हाटेश्वरी-सनेल मार्ग का कार्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल राजधानी शिमला से उत्तराखंड को जोड़ने वाले हाटेश्वरी-सनेल मार्ग को डबल लेन करने की कवायद तेज हो गई है। मौजूदा समय में सड़क को डबल लेन बनाने के लिए जमीन की कटिंग का काम चला हुआ है। मार्च 2024 तक हाईवे का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस निर्माण कार्य पर 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा को हटेश्वरी-सनेल तक का 12.7 किलोमीटर लंबा मार्ग आपस में जोड़ता है। बीते साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू दौरे के दौरान इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद से प्रक्रिया तेज हो गई थी।

विज्ञापन


कटिंग कार्य को जल्दी पूरा करने के लिए मानक तय कर दिए हैं। इससे पहले प्रशासन और एनएच प्राधिकरण ने निशानदेही समेत अन्य औपचारिकताएं पूरी कर मार्च महीने में निर्माण कार्य का टेंडर कंपनी को सौंपा था।  बता दें कि सिंगल लेन सड़क होने के चलते इस मार्ग पर सैकड़ों लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। अब सड़क के डबललेन बनने के बाद स्थानीय लोगों के लिए भी सफर सुरक्षित एवं आरामदायक होगा। वही, दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इसके अलावा सेब सीजन के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक की धनराशि से किया जा रहा है कार्य
विश्व बैंक की ओर से जारी धनराशि से हाटेश्वरी से सनेल तक के मार्ग का डबललेन बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसमें छह पुल नए बनेंगे। साथ में दो पुराने पुलों की जगह डबल लेन पुल बनाए जाएंगे। पूरे मार्ग को क्रैश बैरियर से सुरक्षित किया जाएगा। दीपक राज चौहान, अधीक्षण अभियंता, एनएच प्राधिकरण शिमला सर्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब सीजन में कारगर साबित होगा हाईवे
एनएच प्राधिकरण ने कंपनी को युद्ध स्तर पर निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एनएच 707 (72बी) हाटेश्वरी से सनेल, मींनस, त्यूणी, फीड्स वाया शिलाई से पांवटा तक है। फीड्स के बीच यह मार्ग उत्तराखंड की सीमा होकर वाया शिलाई से राजबन-पांवटा साहिब को जोड़ता है। सेब सीजन में हाईवे कारगर साबित होगा।


स्टील से निर्मित सभी डबल लेन पुल बनेंगे
अब हाटेश्वरी से आगे तंगहाल सड़क का सामना नही करना पड़ेगा। इस मार्ग पर मुंगरा के पास 150 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसके साथ में कुडडू, कुडडू बाजार, बालुक्यारी, आंटी बाजार और आंटी मंडी के समीप पुल का निर्माण होगा। सभी डबल लेन पुल स्टील स्ट्रक्चर से निर्मित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed