{"_id":"da6fccd2a87fc6de18f9ad4f0b6fe274","slug":"vehicle-without-high-security-number-plate-will-be-challaned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन मालिकों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Sep 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने अपनी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा दी है? अगर नहीं तो तुरंत लगवा लें। परिवहन विभाग की ओर से गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए दी समय सीमा पहली सितंबर को खत्म हो गई है।
विज्ञापन
अब जिन वाहन मालिकों ने गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है उन्हें परिवहन विभाग नोटिस जारी करेगा। पहली नवंबर के बाद ऐसी गाड़ियों के चालान होंगे जिनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें जांचने के लिए एक नवंबर से परिवहन विभाग विशेष अभियान शुरू करेगा। विभाग की टीमें जगह जगह नाके लगाकर नंबर प्लेटों की जांच करेंगी। ऐसी गाड़ियों के चालान किए जाएंगे जिनमें नंबर पलेटें नहीं मिलेंगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस करेगी कार्रवाई
परिवहन विभाग के अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के चालान करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न मिलने की स्थित में तीन से पांच हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
लिहाजा वाहन चालक समय रहते इन आदेशों पर अमल कर लें। जिन्होंने प्लेट नहीं लगवाई है वे जल्द आवेदन कर सकते हैं।