फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vehicle owners can now pay challan on the spot in Himachal, police will get 349 POS machines in the first phas

POS Machine: हिमाचल में अब मौके पर चालान भुगत सकेंगे वाहन मालिक, पुलिस को मिलेंगी 349 पीओएस मशीनें

Mon, 05 Jun 2023 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jun 2023 11:27 AM IST
सार

हिमाचल ट्रैफिक पुलिस को एटीएम कार्ड स्वाइप एवं क्यूआर कोड सुविधा युक्त प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश पुलिस और एसबीआई के बीच एक एमओयू साइन हुआ है।

विज्ञापन
Vehicle owners can now pay challan on the spot in Himachal, police will get 349 POS machines in the first phas
पीओएस मशीन से चालान(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिक अब मौके पर ही चालान का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए हिमाचल ट्रैफिक पुलिस को एटीएम कार्ड स्वाइप एवं क्यूआर कोड सुविधा युक्त प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश पुलिस और एसबीआई के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत एसबीआई हिमाचल पुलिस को एक हजार पीओएस मशीन देगा। हिमाचल ट्रैफिक पुलिस अब डिजिटल मोड से भी जुर्माना वसूल रही है। ऑनलाइन चालान का भुगतान होने से वाहन मालिकों को पेनल्टी भी नहीं लगेगी।

विज्ञापन


पहले चरण में विभाग को 349 पीओएस मशीनें आवंटित भी कर दी हैं। पुलिस विभाग धीरे-धीरे चालान बुक हटाकर पीओएस मशीनें का उपयोग करेगा। पीओएस मशीनों से चालान काटने के बाद मौके पर ही वाहन मालिकों को रसीद भी दे दी जाएगी। पर्यटन, यातायात और रेलवे एएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि डिजिटल से सभी जुर्माने का रिकॉर्ड रखने में विभाग को मदद मिलेगी। ट्रैफिक पुलिस ने प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों के जरिये चालान का भुगतान करना शुरु कर दिया है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस को मशीनों का उपयोग करने और जल्दी चालान काटने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed