फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vegetables will now grow in Anganwadi center campus, agriculture department will give training

आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उगेंगी अब सब्जियां, कृषि विभाग देगा प्रशिक्षण

Wed, 23 Sep 2020 12:02 PM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Vegetables will now grow in Anganwadi center campus, agriculture department will give training
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कृषि विभाग के सौजन्य से आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर और केंद्रों की लाभार्थी महिलाओं के घरों के आसपास अब सब्जियां उगाई जाएंगी। इसके लिए कृषि विभाग के सौजन्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किचन गार्डनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों की लाभार्थी महिलाओं को किचन गार्डनिंग सिखाकर उन्हें सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके लिए कृषि विभाग भी इनकी मदद करेगा।

विज्ञापन


बीमारियों से लड़ने में संतुलित और पौष्टिक आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हरी सब्जियों में पौष्टिक तत्व भरपूर होते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास खाली जमीन पर उगाई जाने वाली हरी और पौष्टिक सब्जियों को बच्चों, महिलाओं और किशोरियों को बांटा जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सीखकर लाभार्थी महिलाएं भी घरों के आसपास किचन गार्डन में सब्जियां उगाएंगी।
विज्ञापन


हरी और पौष्टिक सब्जियों का सेवन बच्चे, महिलाएं और अन्य परिवार सदस्य करेंगे, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इससे उन्हें हरी सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व मिल पाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी एचसी शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग के सौजन्य से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किचन गार्डन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हमीरपुर में इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा से बात हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed