{"_id":"619f2e95b28ee4645d3f306c","slug":"vegetable-rate-list-shimla-today-tomato-price-crossing-rs-100-per-kilo-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: 80 से नीचे आने को तैयार नहीं टमाटर, उपनगरों में बिक रहा 100 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: 80 से नीचे आने को तैयार नहीं टमाटर, उपनगरों में बिक रहा 100 रुपये किलो
Thu, 25 Nov 2021 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:06 PM IST
सार
शिमला में टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए है। वहीं, मटर 100, शिमला मिर्च, फ्रांसबीन, करेला 60 और भिड़ी के दाम 50 के पार हुए हैं।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
आम आदमी पहले ही महंगाई के बोझ से दबा पड़ा है। अब टमाटर के बढ़े दामों ने गृहणियों का आर्थिक बजट बिगाड़ के रख दिया है। राजधानी शिमला में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। कुछ दिन पहले टमाटर के दाम 60 रुपये प्रतिकिलो थे। लोअर बाजार की सब्जी मंडी में टमाटर 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। उधर, उपनगरों में टमाटर 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
विज्ञापन
महंगा होने के कारण गृहणियां टमाटर की कम मात्रा में खरीदारी कर रही हैं। सितंबर के अंत में टमाटर के दाम 30 रुपये प्रतिकिलो थे। अक्तूबर में 50 रुपये किलो बिका। अब टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गए है। वहीं, मटर 100, शिमला मिर्च, फ्रांसबीन, करेला 60 और भिड़ी के दाम 50 के पार हुए हैं। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली खाद्य वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता में पहले से ही काफी गुस्सा है।
विज्ञापन
ऐसे में टमाटर की लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम आदमी को रूला दिया है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक लोअर बाजार सब्जी मंडी में मौजूदा समय में शहर के सटे जुन्गा, शोघी और गुम्मा क्षेत्रों से कम मात्रा में टमाटर मंडी पहुंचा है। बाहरी राज्य से भी टमाटर की खेप डिमांड के मुताबिक कम पहुंच रही है। इसके दामों पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
खरीदारी करने आए मोनिका, प्रीति, भारती, विकास, रेशमी, सौम्या ने बताया रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री के बढ़े दामों की मार लोग पहले से ही झेल रहे हैं। अब सब्जियों के आसमान छूती कीमतों ने आर्थिक बजट बिगाड़ दिया है। एक हफ्ते के लिए आधा किलो टमाटर लिया है।
लोअर बाजार सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ के मुताबिक बाहरी राज्य से डिमांड के अनुरूप आधी सप्लाई टमाटर की मार्केट में पहुंच रही है। नवंबर महीने के अंत तक हरियाणा, गुजरात से टमाटर की नई फसल बाजार में आएगी। इससे दामों में कमी होने के आसार हैं। मौजूदा समय में बाजार में टमाटर की पिछली फसल आ रही है।