फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vegetable producer forced to sell vegetables on the sidewalk

चार साल बीते, सीएम की घोषणा के बावजूद नहीं खुली सब्जी मंडी

Tue, 18 Jul 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 18 Jul 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetable producer forced to sell vegetables on the sidewalk

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घोषणा के बाद भी लगवैली की सूमा में सब्जी मंडी नहीं खुल पाई है। चार साल बाद भी सब्जी मंडी के न बनने से घाटी के सब्जी उत्पादक ढालपुर में फुटपात पर सब्जी बेचने को मजबूर हो गए है। जबकि बागवानों को अपना उत्पाद सेब, पलम, नाशपाती व अन्य साग सब्जियों को भुंतर ले जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
कोरी घोषणा से घाटी के एक दर्जन से अधिक पंचायतों में सरकार के प्रति भारी रोष है। हालांकि सब्जी मंडी खोलने को लेकर एपीएमसी कुल्लू ने कई बार मौके का दौरा कर निरीक्षण भी किया, लेकिन चिन्हित की गई जगह इसके लिए उपयुक्त नहीं बैठ रही है। ऐसे में लगवैली के सूमा में सब्जी मंडी का निर्माण सिरे नहीं चढ़ पा रहा है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी न खुलने से लगवैली की एक दर्जन से अधिक पंचायतों के सैकड़ों किसान-बागवान सूमा में सब्जी मंडी खुलने के इंतजार में है। जिला मुख्यालय के साथ सटी लगवैली के सब्जी उत्पादक महिलाएं ढालपुर चौक स्थित फुटपाथ में सब्जियां बेचने को विवश है। वहीं घाटी के बागवान अपना उत्पाद 30 से 40 किलोमीटर दूर भुंतर सब्जी मंडी को ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी उत्पादक शेतू देवी, हीरा देवी, निर्मला, माघी देवी, बिमला, कमला, खेम चंद, हिम्मत राम तथा दलीप चंद ने कहा कि बिना सुविधाओं के वह अपनी साग-सब्जी को ढालपुर में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अगर सूमा में सब्जी मंडी का निर्माण होता है तो उन्हें भी रोजाना के ठोंकरे खाने से राहत मिलेगी।

किराये में ही खत्म हो आधी कमाई
 बागवान खीमू राम, आलम चंद, दुनी चंद, जय सिंह, टिकम राम, सरेश तथा जीवन दास का कहना है कि घाटी के लोगों की आधी कमाई अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने में किराये में ही खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि लगवैली के सैकड़ों किसान-बागवानों की सुविधा को देखते हुए सूमा में सब्जी मंडी का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। 

बागवानों को उठाना पड़ नुकसान : महेश्वर सिंह
सदर विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2013 को अपने कुल्लू दौरे के दौरान लगवैली के सूमा में सब्जी मंडी खोलने की बात कही थी, लेकिन चार साल बाद भी सब्जी मंडी नहीं बन पाई है। जिससे लगवैली के किसान-बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


जगह नहीं उपयुक्त : यूपेंद्र कांत
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि सूमा में सब्जी मंडी खोलने के लिए जो जगह चिन्हित की गई वह उपयुक्त नहीं है। एपीएमसी ने इसका निरीक्षण किया है और इसे बाढ़ ग्रस्त घोषित किया गया।       
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed