फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Veera stood first in speech and Anju stood first in painting competition

Shimla News: भाषण में वीरा और चित्रकला प्रतियोगिता में अंजू रही प्रथम

Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Veera stood first in speech and Anju stood first in painting competition
पर्यावरण दिवस पर स्पर्धाओं का आयोजन, सीनियर वर्ग में राधिका रही प्रथम
विज्ञापन

यथार्थ दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी

शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घणाहट्टी में पर्यावरण दिवस पर जागरुकता रैली निकाली गई। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वीरा ने पहला, आर्यन ने दूसरा और श्रेया ने तीसरा स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में अंजू ने पहला, आराध्या ने दूसरा और अभिराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में पलक पहले, लक्षिता दूसरे और सानवी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में पार्थ ने पहला, आदित्य शर्मा ने दूसरा और कनिका ने तीसरा स्थान पाया।
सीनियर वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में राधिका पहले, यथार्थ दूसरे और पूजा तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन में राहिनी प्रथम, अंजलि द्वितीय और आंचल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी बस्ती राम शर्मा ने 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। प्रधानाचार्य कांता ठाकुर ने बच्चों को जागरूक रहने और प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी यदुबाला, अमरचंद और हंसराज भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



फागली में अक्षिता और भूमिका प्रथम
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फागली में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में 11वीं की अक्षिता ने पहला स्थान प्राप्त किया। 12वीं की नैंसी भाटिया दूसरे स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 8वीं की भूमिका ने पहला और खुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांधी सदन ने पहला और नेहरू सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त कर किया। इस अवसर पर टीजीटी मेडिकल राकेश कटवाल छात्रों के साथ उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वाद-विवाद स्पर्धा में ढली के वंश प्रथम
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढली में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता रैली निकाली गई। इससे पूर्व आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में वंश ने पहला, दिवांशी ने दूसरा और दीपाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर ग्रुप में अनुष्का ने पहला, आरुषि ने दूसरा और शिवानी तथा रिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शौर्य ठाकुर ने पहला, राधा ने दूसरा और आरुषि ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में झलक शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, शारदा ठाकुर ने दूसरा और सीमा ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्कूल के साथ लगते जंगल से प्लास्टिक की बोतलें, शीशे की बोतलें तथा प्लास्टिक के रैपर भी इकट्ठे किए। प्रधानाचार्य रंजीत सिंह रोलक ने कहा कि पर्यावरण हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। संवाद

खलग स्कूल में निकाली जागरुकता रैली
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग की एनएसएस, एनसीसी और इको क्लब इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल प्रांगण की सफाई की गई। इसके बाद जुब्बड़हट्टी बाजार तक रैली निकाली। विद्यालय परिसर के बाहर पौधे रोपे। 12वीं की हिमाक्षी ने सभी को पर्यावरण की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। संवाद

पोस्टर मेकिंग में लालपानी के पुनीत प्रथम
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छठी से आठवीं तक के वर्ग में पुनीत ठाकुर ने पहला स्थान पाया और निशांत ने दूसरा। नौवीं और दसवीं कक्षा में रोशन ने पहला और रजत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के रूप ने पहला और शुभरत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सक्षम ने पहला स्थान प्राप्त किया, अरनव सिंह ठाकुर दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य पवन सोनी ने की। संवाद

पोर्टमोर स्कूल ने चलाया स्वच्छता अभियान
शिमला। विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय कन्या विद्यालय पोर्टमोर की छात्राओं ने ओकओवर से पुलिस मुख्यालय निगम विहार तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में इको क्लब के सदस्यों ने भी शिरकत की। यह अभियान विजेता ड्रोप्टा और किरण ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। संवाद




केंद्रीय विद्यालय जाखू में किया पौधारोपण
शिमला। राजधानी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेंज ऑफिसर मशोबरा अजीत कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्रा दृष्टि, शगुन मस्ताना और सेजल मस्ताना ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रभावशाली भाषण दिए। इसके बाद छात्रों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य वीरचंद ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article