फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VC Farka may be new cheif secretery of himachal.

फारका का सीएस बनना तय, जल्द हो सकता है ऐलान

Tue, 31 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
VC Farka may be new cheif secretery of himachal.
हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका के नाम पर सहमति बन चुकी है।

हिमाचल के सबसे बड़े प्रशासनिक पद पर कौन बैठेगा, इसका फैसला मंगलवार को हो सकता है। हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका के नाम पर सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन


इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि फारका मुख्य सचिव बने तो कई अधिकारियों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी फेरबदल होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर को सीएम ऑफिस की जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस विनीत चौधरी, उपमा चौधरी और पीसी धीमान को भी नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। फिलहाल मुख्य सचिव की दौड़ में मुख्यमंत्री के सबसे नजदीकी व अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठता के आधार पर विनीत चौधरी के नाम की भी चर्चा है। फारका मुख्यमंत्री के पसंदीदा अफसरों में माने जाते हैं। वर्तमान में वे सीएम ऑफिस के सबसे ताकतवर अधिकारी हैं। सरकार भी फारका को नया सीएस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाती दिख रही है।


अधिकारियों का एक बड़ा वर्ग भी फारका के समर्थन में है। लिहाजा, फारका का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा है।  हालांकि, वरिष्ठता में अजय मित्तल, ए. सिहाग, दीपक सानन, विनीत चौधरी, उपमा चौधरी फारका से आगे हैं। अजय मित्तल और ए. सिहाग केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। एचपीसीए केस में आरोपों को झेल रहे दीपक सानन छुट्टी पर चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed