फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vanshaj Azad of Sarkaghat become Judicial Research Associate of Supreme Court

Himachal News: सरकाघाट के वंशज आजाद बने सुप्रीम कोर्ट के ज्यूडिशियल रिसर्च एसोसिएट

Sun, 23 Jun 2024 05:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 05:30 PM IST
सार

सरकारघाट के  वंशज आजाद का चयन सुप्रीम कोर्ट में ज्यूडिशियल रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है।

विज्ञापन
vanshaj Azad of Sarkaghat become Judicial Research Associate of Supreme Court
वंशज आजाद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अधिवक्ता वंशज आजाद का चयन सुप्रीम कोर्ट में ज्यूडिशियल रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है। वंशज ने 12वीं तक की पढ़ाई धर्मशाला से पूरी करने के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला से वकालत का पांच वर्षीय कोर्स किया है। इसके बाद एक साल तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वकालत की।

विज्ञापन


इस दौरान वंशज आजाद ने सीपीएस सहित बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अति महत्वपूर्ण मुकदमों में पैरवी की। वंशज आजाद ने मार्च में सुप्रीम कोर्ट का टेस्ट पास कर जून में फाइनल इंटरव्यू पास किया। अब वह आठ जुलाई को ज्यूडिशियल रिसर्च एसोसिएट का पदभार संभालेंगे। वंशज ने सफलता का श्रेय परिजनों को दिया। वंशज आजाद का चयन 15,000 से अधिक अभ्यर्थियों में से हुआ है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed