फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Van rolled into deep ditch, two people including driver killed, six injured

गहरी खाई में लुढ़की वैन, चालक समेत दो लोगों की मौत, छह घायल

Sun, 19 Jan 2020 10:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 19 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Van rolled into deep ditch, two people including driver killed, six injured
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल बैजनाथ के बीड़ बिलिंग में बर्फ के साथ अठखेलियां करने गए आठ लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। बीड़ बिलिंग से वापस आते समय उनकी वैन अनियंत्रित होकर ढांक से लुढ़ककर 50 मीटर नीचे पहुंच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों की हालत अभी तक गंभीर है। छह लोग पंडोल रोड़ बैजनाथ के रहने वाले हैं, जबकि एक बीड़ के गुनेड़ और एक घायल घिरथोली का बाशिंदा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये लोग बीड़ बिलिंग में घूमकर रविवार शाम वापस लौट रहे थे। बीड़ बिलिंग से करीब छह-सात किलोमीटर नीचे उनकी वैन (एचपी-53-2026) करीब 50 मीटर नीचे ढांक में लुढ़क गई। इसके चलते चालक छोटू राम (33) पुत्र चुन्नू राम निवासी गुनेड़ और ऋतिक (15) पुत्र अशोक कुमार पंडोल रोड की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमन पुत्र प्रीत, साहिल पुत्र सतीश, प्रवीन पुत्र जगदीश, सूरज पुत्र अशोक, सुनील पुत्र विनोद सभी निवासी पंडोल रोड और निखिल पुत्र बलवंत सिंह निवासी घिरथोली घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों में दो लोगों का उपचार सिविल अस्पताल बैजनाथ में चल रहा है, जबकि चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छ़ुट्टी दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल बैजनाथ में पहुंचाया गया। जहां चार लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया, जबकि दो गंभीर घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने दुघर्टना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोगों की मौत और दो गंभीर घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed