{"_id":"63e8c9db581e5355b101fc0f","slug":"valentine-day-2023-chocolate-taj-mahal-gift-for-love-partner-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valentine Day 2023: वेलेंटाइन-डे के लिए युवा तैयार, चॉकलेट का ताजमहल गिफ्ट देकर होगा प्यार का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine Day 2023: वेलेंटाइन-डे के लिए युवा तैयार, चॉकलेट का ताजमहल गिफ्ट देकर होगा प्यार का इजहार
Sun, 12 Feb 2023 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:44 PM IST
सार
मोबाइल के आधुनिक युग में फिर एक बार ग्रीटिंग से भी प्यार जताने का क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सब चीजों के दुकानों पर आने से बाजार वेलेंटाइन के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
सोलन में प्रोमिस डे पर गुलदस्ता खरीदती युवती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शाहजहां ने मुमताज के प्यार की याद में ताजमहल बनवा दिया, लेकिन इस बार प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार स्पेशल चॉकलेट का ताजमहल गिफ्ट देकर करेंगे। यह स्पेशल गिफ्ट बाजार में आ गया है और इसकी खरीद भी युवाओं ने प्यार के लिए करनी शुरू कर दी है। बेहतरीन तरीके से बनाया गया चॉकलेट गिफ्ट अधिक महंगा भी नहीं है।
विज्ञापन
वहीं बाजार में इस बार हार्ट शेप और चॉकलेट गुलदस्ते भी आए हैं। इसी के साथ अलग-अलग फूलों की कलेक्शन बाजार में आ गई है। मोबाइल के आधुनिक युग में फिर एक बार ग्रीटिंग से भी प्यार जताने का क्रेज देखने को मिल रहा है। इन सब चीजों के दुकानों पर आने से बाजार वेलेंटाइन के रंग में रंगा नजर आ रहा है और वेलेंटाइन-डे के लिए युवा भी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
यूं तो छह फरवरी से युवाओं का यह सप्ताह शुरू हो गया हैं, जोकि 14 फरवरी यानि वेलेंटाइन-डे के रूप में मनाया जाएगा। हालांकि कार्ड और डायरी आदि का जमाना अब पुराना हो चुका है।
विज्ञापन
इसके बावजूद वेलेंटाइन-डे एक ऐसा पर्व है, जिसमें कार्ड के बिना सब अधूरा है और गिफ्ट रैप में लिपटे कार्ड की युवाओं ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। वहीं चॉकलेट, टैडी, चांदी का ब्रेसलेट, रिंग, पेन डिमांड में हैं। 14 फरवरी वेलेंटाइन डे को अपने-अपने अंदाज में मनाने की योजना बना रहे हैं।